खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लंबे समय से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर पूछताछ के लिए आज पुरानी बस्ती थाना पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है।
रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं। इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।
लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी। इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय आज छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड भवन का करेंगे भूमिपूजन
- शहादत को सलाम: बस्तर के चार वीर सपूतों को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद


