Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। झीरम घाटी कांड पर दिए बयान के बाद से ही कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पार्टी ने पहले उन्हें प्रवक्ता के पद से हटाया था और अब कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विकास तिवारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विकास तिवारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दरअसल, विकास तिवारी ने ने झीरम घाटी कांड के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कवासी लखमा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। भिलाई स्थित जामुल थाना क्षेत्र में साधु के वेश में घूम रहे एक ढोंगी जोगी बाबा को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था और साधु का रूप धारण किए हुए था। जानकारी के अनुसार, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। धर्म पूछने पर उसने खुद को मुसलमान बताया और अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताया। इसके बाद बजरंग दल के सदस्यों ने तुरंत जामुल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। टीपी नगर स्थित एक शराब दुकान में पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया। भीड़ का फायदा उठाकर वह लोगों के पैसे चुरा रहा था। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि यह गिरोह लंबे समय से भीड़भाड़ वाली जगहों पर पॉकेटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वे शराब दुकान पर भीड़ बढ़ने का इंतजार करते और फिर उसमें शामिल होकर लोगों के पैसे चुराते थे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इस घोषणा के बाद कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और सांसद-विधायक मिले। सीएम ने बताया कि आज मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित सांसदों एवं विधायकों से सौजन्य भेंट हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास के संकल्प और उपलब्धियों को परिलक्षित करती ‘मुख्यमंत्री संसदीय संकुल विकास परियोजना (2021–25)’ पर आधारित पुस्तिका भेंट की गई।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है। जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पहले लोगों के मनोरंजन के लिए एसडीएम से ओपेरा की अनुमति ली गई, फिर उन्हीं की मौजूदगी में अश्लील डांस कराया। अर्धनग्न महिलाएं भरी महफिल में नाचती रहीं, रसूखदार पैसे लुटाते रहे। भनक लगते ही पुलिस ने संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निर्धारित दिन से एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया। यही नहीं डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया, लेकिन आयोजन की अनुमति देने वाले और खुद अश्लील डांस का मजा लेने वाले एसडीएम के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। देवभोग थाना क्षेत्र के…

Read More

सनातन परंपरा में 108 की संख्या को अत्यंत ही पवित्र और महवपूर्ण माना गया है। यही कारण है कि भगवान के लिए जप करने वाली माला हो या फिर उनकी महिमा का गुणगान करने वाले नाम, उसके लिए 108 संख्या को पुण्यदायी माना गया है। हिंदू धर्म में किसी भी मान्यता या परंपरा के पीछे कोई न कोई ठोस कारण अवश्य होता है। वृंदावन के अखंड दया धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद जी महाराज के अनुसार 108 की संख्या की तो इसमें 0 निर्गुण निराकार ब्रह्म का प्रतीक है तो वहीं 1 परमपिता परमेश्वर के एक होने का प्रतीक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है। जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे…

Read More

नई दिल्ली। आदित्य धर की धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा हो गया है। फिल्म की कमाई में भले ही थोड़ी सी कमी देखने को आई है, लेकिन फिर भी धुरंधर फैंस की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म रविवार को 800 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के लिए तैयार है। धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे शनिवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म…

Read More