खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पहले लोगों के मनोरंजन के लिए एसडीएम से ओपेरा की अनुमति ली गई, फिर उन्हीं की मौजूदगी में अश्लील डांस कराया। अर्धनग्न महिलाएं भरी महफिल में नाचती रहीं, रसूखदार पैसे लुटाते रहे। भनक लगते ही पुलिस ने संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निर्धारित दिन से एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया। यही नहीं डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया, लेकिन आयोजन की अनुमति देने वाले और खुद अश्लील डांस का मजा लेने वाले एसडीएम के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया जा रहा था, मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति लिया था। लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया। आयोजन के लिए बाकायदा ओडिसा की बार डांसर को बुलाया गया, जो अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया। 8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी। हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए। आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था। रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा। स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रही। पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी, पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे, पैसे जमकर लुटाते रहे। 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई। दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया।
थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण


