खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में सुसाइड का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर इलाके में युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान असलम अंसारी के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी है।
जानकरी के मुताबिक, न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में डॉल्फिन कॉलोनी में युवक ने 8 वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचाल रीवा, मध्यप्रदेश निवासी असलम अंसारी (27 साल) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक ने आत्महत्या का फैसला क्यों किया, इसकी जांच जारी है।
बता दें कि राजेंद्र नगर थाना इलाके में 1 हफ्ते के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले अमलीडीह के मारुति रेजिडेंसी में 18 साल की हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड किया था।
Trending
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
- पोंजेर नाला के पास सड़क हादसा, CRPF जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल
- सुशासन तिहार: सरोधी की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM साय को सौंपे ‘गांव के रत्न’
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: विधायक संगीता सिन्हा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष


