Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अभिलाषा परिसर की EWS बिल्डिंग में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहां तीन मंजिला इमारत की छत से एक युवक और युवती नीचे गिर गए, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से युवती को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है। राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। तस्कर 50 करोड़ रुपए में पैंगोलिन का सौदा करने रायपुर लेकर आए थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया की मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार कर तस्करों की घेरेबंदी कर पैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की गई थी। इस दौरान भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन संपर्क कर सौदा किया गया। इसके बाद…
कवर्धा वन विकास निगम की बड़ी सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, विशेषकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की एक बेहतरीन मिसाल बन गया है। यह कम लागत वाला व्यवसाय न केवल जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि रासायनिक खादों पर निर्भरता कम करके मिट्टी की उर्वरता को भी पुनर्स्थापित कर रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के कवर्धा परियोजना मंडल ने नवाचार और बेहतर प्रबंधन से एक नई सफलता की कहानी लिखी है। यहां गुडली रोपणी में वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में अब विकास की रफ्तार तेज होने जा रही है। बीजापुर कलेक्टर ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार की दो बड़ी योजनाएं बस्तर मुन्ने: अग्रणी बस्तर और नियद-नेल्लानार 2.0 जिले के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अब नक्सल मुक्त हो रहे बस्तर में विकास को नई गति देने की तैयारी है। बीजापुर जिले में शुरू हो रहे “बस्तर मुन्ने” अभियान के तहत गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी जरूरतों को…
‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लेमनग्रास की खेती कम पानी, बंजर जमीन और न्यूनतम मेहनत में बंपर मुनाफा देने वाला एक बेहतरीन विकल्प है। इसे एक बार लगाने के बाद 5-6 साल तक कटाई की जा सकती है और इसके तेल की भारी मांग के कारण यह पारंपरिक फसलों की तुलना में 3-4 गुना ज्यादा कमाई देती है। छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत कार्यरत छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड ने कम पानी वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है। वन मंत्री केदार कश्यप, बोर्ड के अध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। मुरिया परिवार की बदली जिंदगीछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में वनाधिकार पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना ने एक मुरिया आदिवासी परिवार के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। ग्राम बेदरे के निवासी बोगाम भीमा के परिवार को शासन की इन दोहरी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब दूरस्थ और पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। सुकमा जिले के ग्राम पंचायत सिलगेर के आश्रित गांव बेदरे में रहने वाले मुरिया जनजाति के बोगाम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी एवं विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। ग्राम पंचायत किरना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के सुचारू संचालन और ग्रामीणों को नियमित राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह’ ने प्रशासन से राशन दुकान के आवंटन की मांग की है। इस संबंध में समूह की महिलाओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) और खाद्य विभाग को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की मुख्य बातें: आवंटन की मांग: समूह द्वारा मांग की गई है कि ग्राम किरना की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन सुचारू रूप से करने के लिए इसे ‘माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह’ को स्थायी…
तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ और अन्य वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता को हरा सोना कहा जाता है, जो आदिवासियों और वनवासियों की आजीविका का मुख्य साधन है। हाल के नीतिगत बदलावों और सरकारी पहलों के कारण इन संग्राहकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस कार्य से प्रदेश के 13 लाख से अधिक संग्राहक परिवार जुड़े हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लगभग 920 करोड़ रुपये का भुगतान होने का अनुमान है। हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा…
महासमुंद में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़: बीच शहर में कार खराब होने से खुली तस्करों की पोल
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। तहसील कार्यालय के सामने खड़ी एक कार से पेट्रोलिंग टीम ने गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह कि ओडिशा से ला रहे गांजा तीन थाना क्षेत्र से गुजर कर महासमुंद मुख्यालय में कार बंद होने पर पकड़ा गया है। पेट्रोलिंग टीम ने महाराष्ट्र पासिंग कार में सवार दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की और कार की तलाशी ली तो उसमें गांजा पाया गया। महासमुंद शहर में नेशनल हाईवे 353 स्थित तहसील कार्यालय के सामने मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे महाराष्ट्र पासिंग कार एम एच 31 डीसी…

