Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खराब मौसम और सुरक्षा कारणों से CM साय का कार्यक्रम रद्द, सचिन तेंदुलकर के शेड्यूल में भी बड़ा बदलाव
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
Author: Khabar World
*मृतकों के परिजनों से संपर्क एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी* *स्वास्थ्य मंत्री भी निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में* KWNS – रायपुर l सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन त्वरित रूप से सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय घटना एवं घायलों के उपचार को लेकर कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो तथा पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर से लगातार संपर्क में हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल भी लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और कलेक्टर…
*केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने (NSTFDC) को जनजातीय उद्यमिता के लिए एक उत्प्रेरक बताया* KWNS – रायपुर l केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम ने देश भर में अनुसूचित जनजाति समुदायों को सशक्त बनाने में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (NSTFDC) द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि (NSTFDC) का दृष्टिकोण केवल रोजगार सृजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य उद्यमिता को बढ़ावा देना और व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनने में सक्षम बनाना है। नई दिल्ली में (NSTFDC) के 10…
KWNS – रायपुर l कोबरा जिले में राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शिकायतों पर खाद्य विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच में ग्राम पंचायत कोरकोमा, खोड्डल एवं पटपरा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितताएं पाई गई है उन संचालकों के विरूद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराया गया है। कोरकोमा स्थित दुकान में संचालक संस्था द्वारा लगभग 197.45 क्विंटल चावल एवं 22.82…
खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक,रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी। लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन…
*दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली* *नारायणपुर मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार योजना” के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विकास की मजबूत दस्तक सुनाई दे रही है। नारायणपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में अब पहली बार बिजली की रोशनी पहुँची है, जिससे वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला आया है। …
साय सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को बना रही आर्थिक रूप सशक्त और आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की योजनाएं लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। इसी कड़ी में गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखंड गौरेला के ग्राम लालपुर की श्रीमती इंद्रनिया बाई ने अपने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता की एक प्रेरक कहानी लिखी है। इंद्रनिया बाई, लक्ष्मी स्वसहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं, जो राज्य शासन की महत्वाकांक्षी बिहान योजना से जुड़ी हुई हैं। इस योजना के तहत उन्होंने 1 लाख 85 हजार रुपये का…
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आज देश के गौरवशाली उच्च सदन (राज्यसभा) में सदस्यता की आधिकारिक शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने न केवल प्रदेश की तीन करोड़ जनता के अधिकारों की आवाज को सदन में बुलंद करने का संकल्प लिया, बल्कि अपने परिधान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता को भी राष्ट्रीय पटल पर गरिमामय ढंग से प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद लक्ष्मी वर्मा ने एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई साड़ी धारण की थी, जिसने संसद भवन में सभी का ध्यान आकर्षित किया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल के दौरान राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्गों पर प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों की सीमा से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर पेयजल के साथ-साथ छाया की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग डेढ़ दर्जन राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तखतपुर, काठकोनी, भरनी, चोरभट्ठी, गनियारी, नेवरा, टांडा, अमने, मंगला एवं धुरिपारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। नेवरा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन एवं 2 हाइवा वाहन जप्त किए गए। तखतपुर क्षेत्र से मुरुम का परिवहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है। बता दें कि प्रदेश में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा रायपुर में गर्मी पड़ रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता…

