खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है।
जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। साथ ही, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है।
Trending
- अभिषेक शर्मा ने ‘ऐतिहासिक’ शतक से ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप?
- मंगलवार को फिर ‘भूत बंगला’ का चला जादू, कर डाली धमाकेदार कमाई, अब बनाने वाली है ये सॉलिड रिकॉर्ड
- गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है डायरिया का खतरा? अचानक उल्टी-दस्त होने लगें, तो क्या करें, डॉक्टर ने दिए टिप्स
- बाबादीप सिंह नगर में अवैध प्लाटिंग पर गरजा निगम का बुलडोजर
- मुख्यमंत्री साय ने भतीजे के विवाह में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
- बलौदाबाजार में रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बेटे ने लकड़ी के पटिए से वार कर ली मां की जान
- रायपुर में रसोई गैस के नए युग की शुरुआत: हरियाणा की कंपनी बिछाएगी पाइपलाइन का जाल
- वेदांता पावर प्लांट हादसे में मुआवजे की प्रक्रिया तेज, 21 परिवारों को मिली 35-35 लाख की सहायता


