खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल के दौरान राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्गों पर प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों की सीमा से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर पेयजल के साथ-साथ छाया की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी और लू के बीच आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके। सीईओ संदीप अग्रवाल ने पंचायतों को निर्देशित किया है कि यह व्यवस्था शीघ्र प्रारंभ कर नियमित रूप से संचालित की जाए तथा इसकी जानकारी जिला पंचायत कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


