Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट वितरित, ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी श्री प्रदीप कुमार लाल ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिला मुख्यालय के वन भूमि पर कब्जाधारियों के 55 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर । नगर पालिका की कार्रवाई से लोगों में नाराजगी ,कब्जाधारियों ने कहा- नहीं दी गई थी नोटिस। बीजापुर मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड के पीछे शुक्रवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. यहां अवैध तरीके से बनाए गए 75 से अधिक मकानों को तोड़ा जा रहा है. नगर पालिका की राजस्व टीम मौके पर 3 बुलडोजर के साथ पहुंचे हैं. इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में नाराजगी है. नगर पालिका…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बीजापुर के वसीम खान की ज़िंदगी पूरी तरह बदल दी है। शून्य बिजली बिल और अतिरिक्त बिजली उत्पादन के साथ वे आज इस योजना के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। लगातार बढ़ते बिजली बिल के दर से परेशान होकर वसीम ने सोलर पैनल लगने के बाद दिसंबर महीने में वसीम खान का बिजली बिल शून्य आया। यही नहीं, उन्हें योजना के अंतर्गत कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, जिसमें 78 हजार रुपये केंद्र सरकार और 30 हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए गए।…

Read More

*मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के प्रति सरकार प्रतिबद्ध* KWNS-   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार की स्पष्ट नीति है कि धान खरीदी और भंडारण से जुड़े किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला बेमेतरा के धान संग्रहण केन्द्र सरदा-लेंजवारा में कुल 12,72,389.56 क्विंटल धान का भंडारण किया गया था। कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार इस संग्रहण केन्द्र में भंडारित धान का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के खम्हारडीह ( ऐश्वर्या विंड मिल ) स्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल की पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल समाजसेवा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान…

Read More

*बंग समाज के 135 ग्रामों की प्राथमिक शालाओं में नये शिक्षा सत्र से बांग्ला भाषा में शिक्षा प्रांरभ करने सहित कई घोषणाएं* KWNS –  रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर अंचल का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और इसके बाद बस्तर अंचल में तेजी से विकास दृष्टिगोचर होगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज कांकेर जिले पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम में 284 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में परलकोट क्षेत्रवासियों के विकास के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के पंचायत प्रतिनिधियों को महाराष्ट्र अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-  प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण के माध्यम से पंचायत…

Read More

KWNS –  रायपुर l राजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आरंग की यह पुण्यभूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श से तथा द्वापर युग में भगवान…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रूम हीटर के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई, टाटीबंध का पूरा मामला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक बुजुर्ग घटना के समय घर में अकेला था, उनका बेटा घर का दरवाजा बाहर से लॉक कर मार्किट चला गया था। इस दौरान चालू रूम हीटर में शॉर्ट सर्किट हुई और घर आग की चपेट में आ गया। मृतक बजुर्ग के कारण खुद को सुरक्षित करने में असहाय हो गया। घर से धुंआ निकलते देखकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन दरवाजा बाहर से लॉक होने के चलते अनहोनी को रोक नहीं पाए। तब तक बहुत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बैस ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया…

Read More