Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। IPL 2026 की शुरुआत मार्च महीने से होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। लेकिन दूसरी ओर IPL 2025 की चैंपियन टीम आरसीबी के मैचों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई घटना के बाद फ्रेंचायजी ने होम ग्राउंड में बदलाव करने का विचार किया था। वहीं, अब खबर आ रही है कि आरसीबी के सभी मैच मुंबई और रायपुर में खेले जाएंगे। यानि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का एक भी मैच नहीं होगा। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के डीवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकण्डा थाना क्षेत्र से महिला के साथ अनाचार और धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां लापता पति को खोजने में मददगार बनकर पहुंचे एक युवक ने महिला का भरोसा जीतकर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने खुद को महिला के पति का दोस्त बताया और इसी बहाने घर आना-जाना शुरू किया। धीरे-धीरे उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई और शादी का आश्वासन देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान पीड़िता ने एक बच्ची को भी जन्म दिया। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। धान खरीदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पात्रता अनुसार किसानों के एक-एक दाना धान की खरीदी होगी। कांग्रेस पार्टी ने धान खरीदी के मामले में शुरू से भ्रम फैलाने का काम किया। नियत नहीं है, व्यवस्था नहीं है। तैयारी नहीं है, यह सबने कहा, लेकिन इन सभी को निराधार बताते हुए सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है। किसान धैर्य रखें, उनका धान भी खरीदा जाएगा। वहीं धान खरीदी गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्ती को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विभिन्न जिलों में कलेक्टर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है। दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद…
लोहड़ी पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों का विशेष त्योहार है, जोकि हर साल मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2026) से एक रात पहले मनाई जाती है। आज 13 जनवरी 2026 को देशभर में लोहड़ी की धूम देखने को मिल रही है। लोहड़ी के पावन दिन पर लोग इकट्ठा होकर घर के बाहर पवित्र अग्नि जलाते हैं। अग्नि में मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि जैसी चीजें अर्पित की जाती है और फिर सभी लोग भंगड़ा-गिद्दा करते हुए ढोलक की धुन पर अग्नि के चारों और घूमते हैं और नाचते-गाते हैं। आइए जानते हैं शाम के समय कितने बजे जलाई जाएगी लोहड़ी की अग्नि…
नई दिल्ली। सफल शुरुआत के बाद, प्रभास स्टारर और मारुति निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू मिले हैं, जिसका असर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दिखना शुरू हो गया है। भले ही फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की हो, लेकिन भारतीय सिनेमा को घरेलू और इंटरनेशनल लेवल पर कुछ सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले प्रभास ‘द राजा साब’ से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को कितना कलेक्शन किया है?…
नई दिल्ली। आज के दौर में ज़्यादातर घरों में आरओ या वाटर फिल्टर लगा हुआ है और लोग यह मान लेते हैं कि अब उनका पीने का पानी पूरी तरह सुरक्षित है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? बिना यह जाने कि पानी का पीएच लेवल और टीडीएस कितना है, अगर उसका सेवन किया जाए तो वही पानी सेहत के लिए खतरा भी बन सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत पीएच और ज्यादा टीडीएस वाला पानी धीरे-धीरे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए केवल फिल्टर लगाना ही काफी नहीं, बल्कि पानी की गुणवत्ता को समझना भी उतना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि चुड़ी दुकान वाला बुड्ढा मुझे अपने साथ…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा आवास में रिश्तों का कत्ल कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उनके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि यह विवाद इतना भड़का कि जगमोहन ने आवेश में आकर अपने छोटे भाई जग्नू पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज देर रात तक रायपुर प्रेस क्लब को नया अध्यक्ष मिल जायेगा। सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है, जिसे लेकर पत्रकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। चुनावी मैदान में उतरे अध्यक्ष प्रत्याशी अपने अलग अलग घोषणा पत्र तैयार पर पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान पर है। रायपुर प्रेस क्लब में शांति पूर्ण चुनाव हो रहा है। यह चुनाव अब महज प्रक्रिया नहीं रह गया है,बल्कि राजधानी रायपुर और प्रेस क्लब की गरिमा और पूरे पत्रकारिता जगत में व्यवस्था और भविष्य की जंग बन चुका है। कई पत्रकार साथियों ने यह मानाअब प्रेस क्लब…

