Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1°C अंबिकापुर और जगदलपुर में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं पहुंच रही है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच लग्जरी बसों से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में ठहरेगी, वहीं भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकेगी। आज ही शाम 5 बजे से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बंगले जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां खनिज संसाधन विभाग और जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री साय एक निजी होटल जाएंगे, जहां वे ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8.30 बजे रामग्रीन बैकवुड हॉल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात 9 बजे मुख्यमंत्री साय अपने निवास लौट आएंगे।
*शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज…
*छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँचना गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर l आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और राज्य की विशिष्ट पहचान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। आकाश छिकारा वर्तमान में आवास एवं पर्यावरण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। साथ ही वे रायपुर विकास प्राधिकरण और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। वे बस्तर कलेक्टर हरीश एस. की जगह पदभार ग्रहण करेंगे। आकाश छीकरा ने गरियाबंद जिले के कलेक्टर के रूप में…
श्रीमंत शंकर देव के विचार सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता की नींव – राज्यपाल डेका श्रीमंत शंकर देव के लेखनी से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, डॉ. कृष्ण गोपाल जी सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत टेमरी, विकासखंड नवागढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बुधवार को एक वृहद विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य विभाग नवागढ़, जिला बेमेतरा द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन परिसर में किया गया, जिसमें नवागढ़ बीएमओ डॉ. विकास पांडेय एवं बीपीएम श्री सी.के. देवांगन के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमले द्वारा व्यापक स्तर पर सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 155 हितग्राहियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। नवागढ़ ब्लॉक के राज्यपाल गोद ग्राम पंचायत टेमरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत महिलाओं की आजीविका को नई दिशा मिली है। स्व-सहायता समूहों से जुड़कर गांव की दीदियां सेंटरिंग प्लेट निर्माण एवं आपूर्ति की आजीविका गतिविधि के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि लखपति दीदी की श्रेणी में भी शामिल हो रही हैं। 2024-25 से शुरू की सेंटरिंग प्लेट आजीविका गतिविधि वित्तीय वर्ष 2024-25 से टेमरी ग्राम पंचायत की समूह की दीदियों ने ‘बिहान’ योजना से संलग्न होकर सेंटरिंग प्लेट की आजीविका गतिविधि शुरू की। इस कार्य के माध्यम…

