Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में वर्षों से चली आ रही जलभराव और शहरी बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ₹220 करोड़ के “शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन कार्यक्रम” (Urban Flood Risk Management Program) को सैद्धांतिक मंजूरी देने का आग्रह किया है। सांसद अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि रायपुर शहर के लिए तैयार इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रस्ताव पहले ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) को भेजा जा चुका है। 10 नवंबर 2025 को जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार…
*गुजरात के बनासकांठा की डेयरी क्रांति से सीख लेने पहुँचा छत्तीसगढ़ का दल* KWNS- रायपुर l छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने गुजरात के मेहसाणा जिले के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध दूधसागर डेयरी, बनास डेयरी एवं अमूल डेयरी का पशुपालकों एवं बिहान दीदियों के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने डेयरी की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीकी नवाचारों और सहकारी मॉडल का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल को डेयरी के अधिकारियों द्वारा संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने डेयरी प्लांट, बायो-सीएनजी प्लांट, खाद्य तेल इकाई, आटा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपनी आईटी सेल (IT Cell) की बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी इस नई सूची में संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इसमें सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नाम शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई कार्यकारिणी के गठन में क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि प्रदेश के सभी हिस्सों में संगठन की डिजिटल गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित…
KWNS – संतोष पाठक, मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 14 फरवरी को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के दो बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवाभाव को स्मरण किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने पं. शुक्ला के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक…
*सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को उन्होंने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री साय ने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों…
KWNS -संतोष पाठक , मुंगेली l छत्तीसगढ़ प्रदेश के मानचित्र पर एक अलग पहचान के साथ उभरे मुंगेली जिले को अस्तित्व में आए लगभग 13–14 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह जिला मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझता नजर आ रहा है। जिला बनने के साथ लोगों ने बेहतर सड़क, सुदृढ़ नाली व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और सुव्यवस्थित नगरीय ढांचे की उम्मीद की थी, परंतु जमीनी हकीकत इन अपेक्षाओं से कोसों दूर दिखाई देती है। *सड़क और नाली की बदहाल स्थिति* शहर और आसपास के क्षेत्रों में उबड़-खाबड़ सड़कें आमजन के लिए रोजाना परेशानी का कारण बनी हुई हैं। कई…
KWNS – व्यास पाठक , रायपुर। वैलेंटाइन डे के अवसर पर राजधानी रायपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बजरंग दल और प्रेमी जोड़ों के बीच संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए शहर के प्रमुख उद्यानों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के एक दर्जन से अधिक गार्डन और पार्कों में सुबह से ही पुलिस की विशेष निगरानी जारी है। विशेष रूप से गांधी उद्यान, ऊर्जा पार्क, अनुपम गार्डन, दलदल सिवनी गार्डन और कलेक्टरेट गार्डन सहित अन्य प्रमुख स्थानों…
KWNS – रायपुर l झरनों की कलकल ध्वनि, घने वनों की हरियाली और समृद्ध जनजातीय संस्कृति से परिपूर्ण बस्तर अंचल अब पर्यटन विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। जिन स्थलों के विकास को लेकर वर्षों से अपेक्षाएँ थीं, वहां अब चरणबद्ध तरीके से आधारभूत और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राज्य शासन और पर्यटन विभाग के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के पर्यटन परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, दंतेवाड़ा जिला, बारसूर, नारायणपुर जिला और…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी में एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से करीब छह लाख रुपये ठगने, दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रितेश चंद्राकर (26) के रूप में हुई है, जो पांडातराई क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लगभग दो वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान उसने स्वयं को एम्स रायपुर में कार्यरत बताते हुए…
KWNS – संतोष पाठक मुंगेली, मुंगेली। प्राचीन शंकर मंदिर मल्लाह पारा परिसर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की पावन स्मृति में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य श्रमदान के…

