Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार
- सपनों को मिला ‘साय’ का सहारा: भैंसामुड़ा में जब मुख्यमंत्री ने नन्हीं मानविका को पहनाया अपना चश्मा
- रायपुर में IPL का धमाका: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगे दिग्गज, जानें टिकट और शेड्यूल की पूरी डिटेल
- मुख्यमंत्री का मिशन ‘सुशासन’: फीडबैक के लिए मैदान में उतरे मुख्यमंत्री साय
- शिशुपाल पर्वत की तराई में मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी
- मुआवजे के लिए बुना गया ‘फर्जी’ जाल, 4 वकीलों की होगी गिरफ्तारी
- TMC के साथ होगा खेला, बंगाल में खिलेगा कमल- डिप्टी सीएम अरुण साव
- प्रेम प्रसंग के विवाद में खूनी खेल, बीए छात्र की गला रेतकर हत्या
Author: Khabar World
KWNS- रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी दिशा में जशपुर जिले में संचालित नवगुरूकुल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रहा है। नवगुरूकुल से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले की बेटियां आज न केवल रोजगार प्राप्त कर रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की मिसाल भी बन रही हैं। नेहारिका को मिला मनपसंद रोजगार जशपुर की नेहारिका लकड़ा, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की, नवगुरूकुल जशपुर कैंपस से प्रोग्रामिंग कोर्स कर आज आत्मनिर्भर बन चुकी…
KWNS- रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ई-ऑफिस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य सचिव ने मंत्रालय सहित राज्य शासन के सभी कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनिवार्य रूप से निर्धारित समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए है।उन्होंने ऐसा नहीं करने वालों को सचेत करते हुए कार्यालय में निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने कहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नही करना स्वीकार नही होगा। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस से ही…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्य एवं जांजगीर चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज जांजगीर-चांपा जिले के खरौद नगर पंचायत स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के दीर्घ शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हीरक जयंती जैसे आयोजन भारत की गौरवशाली बौद्धिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत की स्मृति को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पहली सदी से 17वीं सदी तक लगभग 1600 वर्षों…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा लगाई जाएगी. ग्वालियर में नई प्रतिमा बनकर तैयार है, जिसे लाने के लिए टीम ग्वालियर निकल चुकी है. कुछ दिन में श्रीराम की प्रतिमा लाकर शुभ मुहूर्त में स्थापित किया जाएगा. पर्यटक एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि TCIL आर्गेनाइजेशन की ओर से कौशल्या माता धाम में प्रतिमा लगाई गई थी. जो प्रतिमा बनी थी, वह प्रपोशन में नहीं होने के कारण हमने बता दिया था कि यह प्रतिमा हमें मंजूर नहीं है. इसीलिए…
KWNS – बिलासपुर। जिले के मरवाही वन मंडल अंतर्गत उसाड़ गांव के नयाटोला क्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य जीव हनी बैजर (रैटल) दिखाई देने से इलाके में कौतूहल के साथ हल्की दहशत का माहौल बन गया। असामान्य बनावट और आक्रामक स्वभाव के कारण यह जानवर गांव में चर्चा का विषय बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही हनी बैजर गांव के पास नजर आया, ग्रामीणों ने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए हनी बैजर को सुरक्षित तरीके से जंगल…
KWNS – नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद का बजट सत्र विकसित भारत 2047 के संकल्प को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और केंद्र ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और लंबित मुद्दों के लिए लंबे समय के समाधान की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर प्रगति के साथ सत्र की शुरुआत एक “महत्वाकांक्षी, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत” की भावना को दर्शाती है। बजट सत्र की शुरुआत में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में…
*इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह* KWNS- रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के 17 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री डेका ने विभिन्न संकायों के सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि कला, संगीत और संस्कृति समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कला का उपयोग राष्ट्र निर्माण तथा समाज के कल्याण के लिए करने का आह्वान किया।…
*दीक्षांत समारोह केवल पढ़ाई पूरी करने का अवसर नही, जिम्मेदारियों भरी यात्रा की शुरूआत है – राज्यपाल श्री* *डेका* KWNS – रायपुर l दाऊ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग का चतुर्थ दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल श्री रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। समारोह में 1536 छात्रों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं मात्स्यिकी संकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। 45 उपाधि धारकों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा पशुचिकित्सा एवं पशुपालन में 08 स्नातक उपाधि धारकों को पंडित तीरथ प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल…
KWNS – रायपुर l जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, सांस्कृतिक परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहन और सम्मान प्रदान करने के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान को व्यापक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। बस्तर पंडुम जनजातीय समाज की जीवनशैली से जुड़ी उन विधाओं को सामने लाता है, जिनमें लोककला, शिल्प, तीज-त्योहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेशभूषा, आभूषण, पारंपरिक वाद्य यंत्र, नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, व्यंजन एवं पेय पदार्थ,…
*सिरपुर में 1 से 3 फरवरी के मध्य आयोजित होगा सिरपुर महोत्सव* KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मंत्रालय महानदी भवन में महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने जिले के ऐतिहासिक महत्व के स्थल सिरपुर में 1 से 3 फरवरी के मध्य आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सिरपुर महोत्सव छत्तीसगढ़ की प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित करने और उसे जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में आयोजित किया जाता…

