Author: Khabar World

KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर। सारंगढ़ जिले के जनजातीय बाहुल्य ग्राम बैगनडीह (सालर) के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जनजाति समुदाय के ढोकरा-बेलमेटल शिल्पकारों ने आज राज्यपाल  रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कलाकारों ने पारंपरिक ढोकरा शिल्प कला से निर्मित बेल मेटल की आकर्षक मूर्ति राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने शिल्पकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ढोकरा शिल्प जैसी पारंपरिक जनजातीय कलाएं भारत की सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कलाकारों की सृजनात्मक क्षमता और समर्पण की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे प्रतिभावान शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने और उनकी कला…

Read More

KWNS –  रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री तथा भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय पहल और सतत प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में कुल 10.93 करोड़ रुपए की लागत से महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से जल संरक्षण को मजबूती, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन विकास को नई दिशा मिलेगी। इसके अलावा, स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार और आय के अवसर भी सृजित होंगे। सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य…

Read More

KWNS – रायपुर। प्रदेश भाजपा एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनने एवं उनके त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पार्टी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। यह सहयोग केंद्र करीब तीन महीने के अंतराल के बाद आज 3 फरवरी से दोबारा शुरू हो रहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के अनुसार, सहयोग केंद्र के पहले दिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल उपस्थित रहेंगे। मंत्री के आगमन से पूर्व दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का पंजीयन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे…

Read More

KWNS –  बिलासपुर। कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए आर्थिक अपराध को गंभीर बताते हुए इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की बात कही. बता दें कि 540 करोड़ की अवैध कोयला लेवी घोटाले में आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ दो साल पहले स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, तब से वह फरार चल रहा है. एसीबी-ईओडब्ल्यू का आरोप है कि उसने कोयला सिंडिकेट की ओर से करीब 13 करोड़ रुपए की अवैध नगदी इकट्ठा की…

Read More

KWNS –  रायपुर। शराब घोटाला केस में आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। पूर्व मंत्री के अधिवक्ता फैसल रिजवी ने बताया कि पूर्व मंत्री लखमा को ईओडब्ल्यू-एसीबी और ईडी, दोनों के दर्ज मामले पर जमानत मिली है। लखमा आज-कल में रिहा हो जाएंगे। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। एडवोकेट…

Read More

KWNS –  रायपुर। मनेन्द्रगढ़़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत बहरासी की निवासी श्रीमती अल्पना सिंह आज ग्रामीण अंचल में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की एक सशक्त पहचान बन चुकी हैं। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति, परिश्रम और स्व-सहायता समूह से मिले सहयोग ने उनके सपनों को साकार कर दिया। अल्पना सिंह की यह कहानी न केवल एक महिला की सफलता की दास्तान है, बल्कि यह उन हजारों ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद आगे बढ़ने का साहस रखती हैं। ग्राम बहरासी में सामान्य पारिवारिक परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही अल्पना सिंह…

Read More

KWNS –  रायपुर/दिल्ली। नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष केंद्र के शुभारंभ को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह केंद्र छत्तीसगढ़ के युवाओं के सपनों को नया आकाश देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने इसे राज्य को भविष्य का स्पेस टेक्नोलॉजी हब बनाने की दिशा में मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया। अग्रवाल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की ठोस नींव है। इस अंतरिक्ष केंद्र के माध्यम से राज्य के छात्र और युवा वैज्ञानिक स्पेस रिसर्च, नवाचार, सिम्युलेशन और अत्याधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। सीएम साय ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी, नवा रायपुर में स्थापित अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, अब विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगा। आप इसे अपने हाथों से छू पाएंगे। यह अंतरिक्ष केंद्र स्पेस क्वालिफाइड क्लीन रूम, स्टूडेंट सैटेलाइट लेबोरेटरी, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह केंद्र बच्चों को तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। MP बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, नवा रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष केंद्र नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले अंतरिक्ष…

Read More

KWNS –  व्यास पाठक, रायपुर l राजधानी में कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जनविश्वास सुदृढ़ करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शंकर नगर स्थित सभागार में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार में आरक्षक स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक को कमिश्नरी प्रणाली में उनकी नई भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और जनता की अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार के दौरान पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य केवल अधिकारों का विस्तार करना नहीं है, बल्कि…

Read More

KWNS –  नई दिल्ली। परीक्षा के मौसम से पहले देशभर के विद्यार्थियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के माध्यम से युवाओं से संवाद करते नजर आएंगे। प्रधानमंत्री ने नागरिकों, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से 6 फरवरी 2026 को प्रसारित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ के विशेष ‘एग्जाम वॉरियर्स’ एपिसोड को देखने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल परीक्षा से जुड़े तनाव पर बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं के आत्मविश्वास, संतुलन और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का एक सशक्त मंच…

Read More