Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
Author: Khabar World
KWNS -संतोष पाठक, मुंगेली l भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा “अटल परिसर” जिला भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 149 कार्यकर्ताओं को संगठन की नवीन रणनीतियों, सोशल मीडिया प्रबंधन और प्रभावी जनसंपर्क कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण में प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा…
KWNS -प्रिया पाठक , रायपुर l छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 26 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता दिखाते हुए संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। भाजपा ने इस बार पैनल तैयार करते समय जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के नेताओं को प्रतिनिधित्व देते हुए कुल सात नामों को प्रस्तावित किया है। ये नाम…
*मुख्यमंत्री राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान संत का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कर्मों से समाज को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने “स्वच्छता ही सच्ची पूजा” का जो संदेश दिया, वह…
KWNS -व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और चर्चित रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह रही पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कवासी लखमा की सदन में वापसी। कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में लगभग एक वर्ष तक जेल में रहने के बाद लखमा सोमवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। उनकी मौजूदगी ने सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक हलचल तेज कर दी। सदन परिसर में प्रवेश करते ही लखमा ने सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ…
*मुख्यमंत्री शांति सरोवर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में हुए शामिल* *कैबिनेट मंत्रीगण, नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा के सदस्य भी रहे मौजूद* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर, lमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के प्रेम और आदर से…
KWNS – रायपुर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी नीति के अनुरूप क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से जिला सूरजपुर अंतर्गत कल्याणपुर–लटोरी–दतिमा– सलका (मुख्य जिला मार्ग) के विभिन्न खंडों में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लगभग 29 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित इस कार्य के लिए 40.93 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह मार्ग क्षेत्र के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाला…
KWNS – संतोष पाठक ,पथरिया (मुंगेली)। तहसील साहू संघ पथरिया द्वारा ग्राम बैजना में आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम एवं तहसील साहू संघ पथरिया के शपथग्रहण समारोह कार्यक्रम में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यमंत्री श्री साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने तहसील साहू संघ पथरिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज में संगठन और समरसता को सुदृढ़ करने पर बल दिया। अपने संबोधन में उन्होंने साहू…
KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली। डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय में विश्व स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड बेडेन-पावेल तथा लेडी बेडेन-पावेल के जन्मदिवस को “चिंतन दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था के व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर एवं जिला स्काउट संघ के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा लॉर्ड एवं लेडी बेडेन-पावेल तथा डॉ. अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करने से हुआ। इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की गई। प्रार्थना के बाद ध्वज शिष्टाचार के साथ एक दिवसीय…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा कार्यवाही एवं सदन की कार्यसूची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह तथा विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा कार्यवाही एवं सदन की कार्यसूची को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह तथा विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप…

