Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की महक: धान छोड़ फूलों की खेती से आनंदराम ने बदला अपना भाग्य, 22 हजार का लाभ अब 3 लाख के पार
- जगदलपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शॉप से नोज पिन पार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 5.47 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- भतरा समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने बिठाल समरथ देव की स्थापना- महेश कश्यप
- महापौैर ने संभाली जनगणना अभियान की कमान; घर-घर पहुँचकर परखी आंकड़ों की शुद्धता
- बीजापुर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोटपल्ली के जंगलों से हथियारों और IED सामग्री का भारी जखीरा बरामद
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का आगाज: 51 हजार प्रगणकों ने संभाला मोर्चा, ‘पेपरलेस’ डेटा से बनेगा भविष्य
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
Author: Khabar World
*राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल* *जनजातीय कला और परंपरा का उत्सव है बस्तर पंडुम* KWNS – रायपुर l राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ ‘बस्तर पण्डुम-2026‘ का 7 फरवरी 2026 को शुभारंभ करेंगी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम 9 फरवरी तक आयोजित होगा। जनजातीय समाज के इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ जनजातीय जीवनशैली, मान्यताओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत सहेजने और प्रदर्शित करने का पर्व है। बस्तर पण्डुम लोककला और संस्कृति तथा स्थानीय परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। यह उत्सव बस्तर जनजातीय बस्तर पण्डुम जानजातीय समुदाय की पहचान, गौरव और उनकी समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहित…
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सियासत गर्मा गई है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने निर्वाचन आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे एक बड़ी साजिश करार दिया है। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कई बुजुर्ग और ग्रामीण गले में मैं अभी जीवित हूं की तख्ती लटकाकर पहुंचे, जिनके नाम मतदाता सूची में मृत बताकर काट दिए गए हैं। धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 के जरिए लगभग 21 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आरोपी और कोंटा से सात बार के विधायक कवासी लखमा अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के मलकानगिरी में अपना नया ठिकाना बनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई सशर्त जमानत के बाद, उन्हें छत्तीसगढ़ की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर की राजनीति के कद्दावर नेता और पूर्व आबकारी मंत्री का राज्य से बाहर रहना दक्षिण बस्तर के राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है। सुकमा से मात्र 30.3 किलोमीटर दूर मलकानगिरी में रहने से वे अपने क्षेत्र के संपर्क में तो रहेंगे, लेकिन कानूनी…
KWNS – रायपुर lभारत सरकार के नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को 3C-VFR से 3C-All Weather Operations (IFR) श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम बताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस स्वीकृति के साथ अब बिलासपुर एयरपोर्ट पर सभी मौसमों में विमान संचालन संभव हो सकेगा। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हवाई सेवाएँ उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री श्री साय…
*मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की* *स्वीकृत विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक जिला मुख्यालय दुर्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्राधिकरण के अंतर्गत स्वीकृत प्रमुख विकास कार्यों, प्राधिकरण मद से निर्माणाधीन कार्यों के अनुमोदन, प्रावधानित बजट तथा नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सुझावों…
*नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित 40 माओवादियों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा* *मुख्यधारा में लौटने के बाद चौगेल कैंप में दिया जा रहा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण* KWNS – रायपुर l अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा मन में हो तो जीवन में हर काम आसान हो जाता है। इस कथन को आत्मसमर्पित माओवादियों ने चरितार्थ किया है। जिन हाथों ने कभी बंदूक थामकर हिंसा की राह अख्तियार किया था, आज उन्हीं हाथों को राज्य की नक्सल पुनर्वास नीति के तहत कुशल और दक्ष बनाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। शासन की…
KWNS – कबीरधाम। जिले में थाना पंडरिया के सामने महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित जैन श्वेतांबर मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मंदिर परिसर में रखी 3 दान पेटियों के ताले तोड़कर करीब 2 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज ने पुलिस को सूचित किया। चोरी की इस वारदात को लेकर जैन समाज में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि, जब पुलिस थाना के ठीक सामने स्थित मंदिर भी सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना…
KWNS – कोरबा। 11 साल की बच्चे से रेप किया गया है। पड़ोसी ने बच्ची को झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42) उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहीं उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची चीखती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया…
KWNS – राजनांदगांव। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली अल्फ्राजोलम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से 450 नग टेबलेट बरामद की गई हैं। दरअसल, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। 4 फरवरी की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्ग का एक व्यक्ति महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली दवाइयां बेचने आया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रात…
KWNS – रायपुर। नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय फेस-2 निर्माण के लिए जल्द ही कार्य प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान स्थित सभाकक्ष में आर्किटेक्ट, इंजीनियर्स, आर्टिस्ट एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से जनजातीय…

