Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
महिला सशक्तिकरण की नयी मिसालें, स्व-सहायता समूहों से जुड़कर बन रहीं आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी पहल की जा रही हैं। मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त बनते हुए समाज में नई पहचान स्थापित कर रही हैं। प्रदेश की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश की दो युवतियों और लोकल तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश…
हर माह मिलने वाली सहायता राशि से घर की जरूरतें हो रहीं पूरी, बढ़ा आत्मविश्वास खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका बेमेतरा के वार्ड क्रमांक–2 की निवासी सुरेखा वर्मा भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन में नया आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। सुरेखा वर्मा बताती हैं कि…
बीजापुर के अंकित सकनी ने यूपीएससी में लहराया परचम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
बस्तर का युवा अब विश्व के पटल पर आगे बढ़ रहा है- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से ग्राम गुदमा के युवा अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक प्राप्त कर पूरे बस्तर संभाग सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अंकित सकनी और उनके पिता चंद्रैया सकनी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने अंकित से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी मेहनत, लगन…
लखपति दीदी अभियान से छत्तीसगढ़ की महिलाएं लिख रही समृद्धि की नई कहानी- मुख्यमंत्री साय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम में लखपती दीदियों से किया आत्मीय संवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के बल पर नई पहचान बना रही हैं और हमारी सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आई स्व-सहायता…
पेड़ हैं तो कल है, वन बचाओ-जीवन बचाओ- जांगड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। गर्मी के मौसम के साथ शुरू हुए फायर सीजन को देखते हुए बीजापुर वनमण्डल में जंगलों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। सामान्य वन मंडला अधिकारी आर के जांगड़े ने बताया वनमण्डल के सभी वन परिक्षेत्रों में गांव-गांव बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिनमें ग्रामीणों को जंगलों में लगने वाली आग के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा पर्यावरण और आजीविका पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।बैठकों में वन प्रबंधन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने एक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपट ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई माला और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी समेत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है। मामले में ग्राम सम्बलपुरी की रहने वाली रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपनी…
नगरी क्षेत्र की जलवायु बनी उपयुक्त, मखाना उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। मखाना एक ऐसा पौधा है जो तालाबों, दलदलों और आर्द्रभूमि जैसे स्थिर जल निकायों में उगाया जाता है। इसका प्रसार बीजों द्वारा होता है और अंकुरण के लिए पूर्णतः परिपक्व बीजों की आवश्यकता होती है। मखाना की खेती में न्यूनतम खर्च आता है क्योंकि पिछले फसल से बचे हुए बीजों से नए पौधे आसानी से अंकुरित हो जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने और नकदी फसल के रूप में किसानों की आय को दोगुना करने की अपार क्षमता को देखते मिलता है। मखाना…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास दिलाना हमारा संकल्प – उपमुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ के लिए 263 परियोजनाएं स्वीकृत, 36 माह में पूरे होंगे काम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर आवास निर्माण की राह खुल गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461 नए पक्के घरों के निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता स्वीकृत हुई है। केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ने राज्य की 263 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी के अटल सदन जिला कार्यालय बीजापुर में आज भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों और रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने की। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दीपेश अरोरा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीतियों की जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन…

