खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। किराए के मकान में चल रहे इस अवैध कारोबार पर पुलिस ने दबिश देकर बैतूल, मध्यप्रदेश की दो युवतियों और लोकल तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पकड़े गए तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी हैं, जबकि युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंचे और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में पुलिस का किसी भी प्रकार का बयान सामने नहीं आया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
▪️सुशील गिलहरे पिता विष्णु गिलहरे उम्र 38 वर्ष निवासी साल्हेवार पारा धमतरी
▪️खुमान साहू पिता दुखूराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी कर्मा चौक धमतरी
▪️ लोचन देवांगन पिता राजूराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी रामपुर वार्ड धमतरी
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


