खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। भारतीय जनता पार्टी के अटल सदन जिला कार्यालय बीजापुर में आज भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, गतिविधियों और रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने की। वहीं बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी दीपेश अरोरा उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक रणनीतियों की जानकारी देते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का मार्गदर्शन दिया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा ने किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा मंडल स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


