Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शनि जयंती और शनि अमावस्या का महासंयोग: 16 मई को बरसेंगी खुशियां, जानें 5 शुभ संयोग और मुहूर्त
- दिल्ली कैपिटल्स ने जीतकर अंक तालिका में लगाई छलांग, कहां पहुंची राजस्थान रॉयल्स? जानिए
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
- बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द
- बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना
- छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
Author: Khabar World
शनि अमावस्या का अर्थ है शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या। इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। साल की पहली शनि अमावस्या ज्येष्ठ माह में पड़ेगी। इस शनि अमावस्या पर 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन व्रत और शनिदेव की पूजा करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। जिन लोगोंं की राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, उनको शनि अमावस्या पर स्नान, दान, व्रत और पूजा जरूर करनी चाहिए। शनि अमावस्या का संयोग साल में एक या दो बार ही बनता है। आइए जनते हैं कि साल की पहली शनि अमावस्या कब है? शनि…
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का 43वां मैच शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। ये एक हाई स्कोरिंग मुकाबला था, जिसमें राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य रखा। दिल्ली ने इसे 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 40 गेंदों में 75 रनों की कमाल पारी खेली। जानिए इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या कुछ बदला। राजस्थान रॉयल्स हारने के बावजूद फिलहाल…
नई दिल्ली। 1 मई, शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर रिलीज़ हुई ‘राजा शिवाजी’ महज एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं है, बल्कि स्वराज (स्वशासन) और मराठा पहचान की भावना को जगाने वाली एक गाथा है। रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित और स्टारर इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था। वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे देखन के लिए लोग भी थिएटर में उमड़ पड़े। इसी के साथ ‘राजा शिवाजी’ ने शानदार ओपनिंग की है। चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं? ‘राजा शिवाजी’ ने कितने करोड़…
नई दिल्ली। एक-दो दिन पहले मुंबई से एक ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई थी, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की तरबूज खाने के बाद मौत हो गई। खबरों के अनुसार, पहले परिवार ने बिरयानी खाई और फिर तरबूज, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मृत्यु हो गई। इस खबर से हर कोई सन्न है। जहां कुछ दिनों पहले तक लोग बड़े चाव से हर दिन गर्मियों के इस फल को खाते थे, अब उसे खाने में डर रहे हैं। पानी से भरपूर तरबूज वैसे तो सेहत को कई लाभ देता है। खासकर, गर्मियों में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा फर्जीवाड़ा की जांच एक बार फिर अफसरों की टीम करेगी। इसके लिए संभाग आयुक्त महादेव कांवरे ने आला अफसरों को दो नई टीम बनाई है। इस बार यह टीम सभी खसरा नंबरों की बारीकी से जांच करेगी। भारतमाला प्रोजेक्ट में जितने खसरा नंबरों पर मुआवजा दिया गया है उन सभी की जांच होगी। चाहे उन खसरा नंबरों की शिकायत भी न मिली हो। सभी तरह की जांच को हर हाल में एक महीने में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। संभाग कमिश्नर महादेव कांवरे की ओर से जारी आदेश के अनुसार रायपुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में यात्रियों को अगले 20 दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते 3 मई से 22 मई तक कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इस अवधि में टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं डोंगरगढ़–गोंदिया और रायपुर–इतवारी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन भी बंद रहेगा, जिससे लोकल यात्रियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। रीवा–इतवारी एक्सप्रेस सहित 2 ट्रेनें जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा रूट से डायवर्ट होंगी। वहीं बरौनी–गोंदिया और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आईसीआईसीआई बैंक की मंगला स्थित शाखा में 1.38 करोड़ रुपये की बड़ी हेराफेरी का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसने अपने पति के साथ मिलकर साजिश रची और उपभोक्ताओं के गोल्ड लोन में गिरवी रखे गए सोने को लेकर फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने ग्राहकों के एफडी और गोल्ड लोन से जुड़े खातों में गड़बड़ी करते हुए बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया है। जब बैंक प्रबंधन ने दस्तावेजों और लॉकर की जांच की तो गोल्ड लोन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर कांग्रेस की ओर से आयोजित बोरे बासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान किया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड…

