खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर कांग्रेस की ओर से आयोजित बोरे बासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान किया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया था।
इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा था कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ के किसानों और मजदूरों का पारंपरिक आहार है। उनकी सरकार ने बोरे बासी को नई पहचान दिलाई। गर्मी के मौसम में यह अमृत के समान है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
Trending
- बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का धमाका: रितेश देशमुख की फिल्म ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- सावधान! तरबूज के साथ इन 4 चीजों का मेल बन सकता है ‘स्लो पॉइजन’, मुंबई की घटना ने दहलाया देश
- भारतमाला मुआवजा घोटाला: अब हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ईडी के खुलासे के बाद दो नई जांच टीमें गठित
- बिलासपुर जोन: यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, गोंदिया में निर्माण कार्य के चलते 18 ट्रेनें रद्द
- बिलासपुर: ICICI बैंक में 1.38 करोड़ का ‘गोल्ड स्कैम’, डिप्टी मैनेजर ने पति संग मिलकर ग्राहकों को लगाया चूना
- छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
- दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव, अब जून में होगी परीक्षा


