Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शुक्ला का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। उपमुख्यमंत्री शुक्ला ने बताया कि अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों…
19 मार्च से शक्ति की भक्ति का पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है। माता का आगमन पालकी पर हो रहा है। पहले दिन घटस्थापना पर शुक्ल, ब्रह्म और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। देवी पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार इस समय देवी शक्ति विशेष रूप से जागृत रहती है, इसलिए पूजा में सावधानी रखना बहुत आवश्यक बताया गया है। नवरात्रि के दौरान माता की पूजा, श्रृंगार, घटस्थापना, भोग की पूरी सामग्री लिस्ट यहां देखें। चैत्र नवरात्रि 2026 कब से कब तक नवरात्रि शुरू – 19 मार्च 2026 नवरात्रि समाप्त – 27 मार्च 2026 पहले दिन – मां…
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घरेलू मैदान पर 2-1 से सीरीज हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन रेस में भी बड़ा बदलाव ला दिया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 290 रनों के लक्ष्य को बचाकर 11 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही, जिस वजह से बांग्लादेश की रैंकिंग में बड़ा सुधार होने वाला है। फिलहाल बांग्लादेश की टीम वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है, लेकिन बांग्लादेश का…
नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के हाल के सालों की मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है, जिसकी पॉपुलैरिटी ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ के सीक्वल के बराबर है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी की अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रीव्यू शो और रेग्यूलर शो दोनों के लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई है और प्री सेल कलेक्शन में ही ‘धुरंधर 2’ कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं फिल्म के प्रीमियर शो में कुछ घंटे ही बचे हैं और 19 मार्च को ये फुल फ्लैज्ड देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों…
नई दिल्ली। प्रदेश में मौसम में बदलाव के कारण गर्मी भी काफी बढ़ गई है, जिससे लोगों को लू जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शरीर को ठंडा रखने के लिए पारंपरिक पेय पदार्थों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है आम पन्ना (आम पना), जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी औषधि से कम नहीं है। आम पन्ना कच्चे आम से तैयार किया जाने वाला एक लोकप्रिय देसी पेय है, जिसे खासतौर पर गर्मियों में पीया जाता है। यह शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद करता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए की खाल के साथ सक्रिय शिकार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम की घेराबंदी में 6 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर वन्यजीवों की खाल बरामद की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला 16-17 मार्च 2026 का है, जब मुखबिर की सूचना पर वनमंडल दंतेवाड़ा, वनमंडल बीजापुर, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दंतेवाड़ा रेंजर प्रीतेश पांडेय समेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°सी अधिक दर्ज किया गया। एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा की संभावना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-प्रिया पाठक-रायपुर। राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल में मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। सफाई करने सिवरेज टैंक में उतरे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल के गेट पर मृतकों के परिजन और लोगों की पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मृतकों के परिजन भीड़ अंदर घुस आई। मृतकों के परिजन बिलखते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, रामकृष्ण हॉस्पिटल के सिवरेज टैंक की सफाई के लिए तीनों मजदूरों को अंदर उतारा गया था। इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की वजह से एक-एक कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिनभर व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। वे सुबह 11.25 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। दोपहर 4 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित IIT रायपुर परिसर पहुंचेंगे, जहां वे 21 छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे फिर से विधानसभा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे शाम 7.25 बजे तक विधानसभा में मौजूद रहेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन में आज जंबूरी अनियमितता और शालाओं के युक्तियुक्तकरण का मुद्दा उठेगा। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल सकती है। आज के सत्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित मंत्री लखन लाल देवांगन और अरुण साव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं ध्यानाकर्षण में वन मंडल भानुप्रतापपुर क्षेत्र में अवैध पेड़ कटाई और हैवी माइल्स गाड़ियों के संचालन का मामला उठेगा। इस मुद्दे को बीजेपी विधायक विक्रम उसेंडी सदन में उठाएंगे। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अनियमितताओं…

