खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। प्रदेश में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3°सी अधिक दर्ज किया गया। एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और ओलावृष्टि भी हुई।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और तत्पश्चात 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 18 और 19 मार्च को भी कुछ क्षेत्रों में तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज चमक के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की वर्षा की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट, रायपुर में दर्ज किया गया।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की पछुआ हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, अक्ष 80° पूर्व देशांतर और 22° उत्तर अक्षांश पर स्थित है।
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना। इस दौरान एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) और गरज-चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40-50 केएमपीएच) तथा गरज चमक के साथ वज्रपात तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।
रायपुर में आज 18 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय तथा वर्षा या गरज-चमक होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 37डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर जिले में मध्यम गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवा और ओलावृष्टि/बारिश की संभावना है।
वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


