नई दिल्ली। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घरेलू मैदान पर 2-1 से सीरीज हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन रेस में भी बड़ा बदलाव ला दिया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश ने 290 रनों के लक्ष्य को बचाकर 11 रनों से जीत हासिल करने में सफल रही, जिस वजह से बांग्लादेश की रैंकिंग में बड़ा सुधार होने वाला है। फिलहाल बांग्लादेश की टीम वनडे रैंकिंग में 10वें नंबर पर है, लेकिन बांग्लादेश का ये अच्छा प्रदर्शन 2 बार की चैंपियन टीम को बड़ा झटका दिया है।
पाकिस्तान की हार ने दिया वेस्टइंडीज को बड़ा झटका
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद वेस्टइंडीज को साल 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की सीधी क्वालिफिकेशन की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आईसीसी की नई रैंकिंग में बांग्लादेश 10वें से 9वें स्थान पर पहुंच जाएगा, जबकि वेस्टइंडीज 9वें से 10वें स्थान पर खिसक जाएगा। पाकिस्तान सीरीज हार के बावजूद चौथे स्थान पर बरकरार रहेगा, लेकिन पॉइंट्स में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईसीसी रैंकिंग का असर वनडे वर्ल्ड कप 2027 क्वालिफिकेशन पर कैसे पड़ेगा?
दरअसल, साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान के तौर पर पहले से क्वालिफाई कर चुकी हैं, जबकि बाकी 8 स्थान आईसीसी की वनडे रैंकिंग के टॉप-8 टीमों को मिलेंगे। 9वीं स्थान वाली टीम भी सीधे क्वालिफाई कर सकती है, क्योंकि साउथ अफ्रीका की टीम टॉप-8 में है, ऐसे में उसकी जगह 9वें नंबर की टीम क्वालिफाई करेगी। लेकिन 10वें या उससे नीचे रहने वाली टीमों को क्वालिफायर मैच खेलकर क्वालीफाई करना होगा।
वेस्टइंडीज को सुधारनी होगी अपनी रैंकिंग
वेस्टइंडीज के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है, क्योंकि विंडीज टीम बिना कोई मैच खेले ही वनडे रैंकिंग में नीचे खिसकने वाली है। वेस्टइंडीज की अगली वनडे सीरीज सितंबर-अक्टूबर में भारत के खिलाफ हो सकती है, लेकिन अगर वो पॉइंट्स नहीं जोड़ पाए, तो क्वालिफायर खेलने की नौबत आ सकती है। वेस्ट इंडीज, जो दो बार (1975 और 1979) वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी है, इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी कैरेबियाई टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी उसने क्वालिफायर खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


