Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। कोंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सटीक कार्रवाई करते हुए ओडिशा से लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप को रास्ते में ही रोक दिया और आरोपी को धर दबोचा गया, जिससे तस्करी नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है। मुखबिर से मिली सूचना पर नेशनल हाईवे-30 सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़ा गया। तलाशी में दो बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 21.630…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल सामान्य बना हुआ है। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर दर्ज किया गया है, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शनिवार के दिन प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, सूरजपुर और बिलासपुर के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 11 बजे “मन की बात” सुनेंगे। इसके बाद वे 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। सूरजपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भारत माता कर्मा चौक में भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और माल्यार्पण करेंगे। वे “भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026” कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर के इंदिरा सेतु कूदूदण्ड में वे अटल परिसर एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी निकिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। निकिता ने महिला 77 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में 160 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निकिता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत केवल एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस फैसले से पार्टी को जिला स्तर पर कानूनी मामलों में मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया है। नियुक्त किए गए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और विधिक मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने का काम करेंगे। वहीं इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का किया शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें। जशपुर में क्रिकेट खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका और ग्रीन क्रिकेट जशपुर के बीच एमओयू भी किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को संगठित प्रशिक्षण और बेहतर…
मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का किया 3 करोड़ 52 लाख की लागत से तैयार किया गया स्टेडियम खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेल अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर प्रदान करता है और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री साय ने स्टेडियम का अवलोकन किया और वहां उपस्थित खिलाड़ियों के साथ खेल का…
छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत का शानदार प्रदर्शन, राज्य को दिलाया लगातार चौथा रजत कुल 8 पदकों के साथ छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें पुरुष वर्ग में कर्नाटक ने 123 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चौंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं असम 69 अंकों के साथ प्रथम रनरअप और ओडिशा 31 अंकों के साथ द्वितीय रनरअप रहा। महिला वर्ग में ओडिशा ने 102 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन करते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गति और निर्धारित मानकों के अनुरूप हो रहे निर्माण पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा साबित होगा और मरीजों को यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। इस अत्याधुनिक चिकित्सालय का निर्माण एनटीपीसी लारा के सीएसआर फंड से लगभग 35 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अस्पताल का भूमिपूजन 7 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री साय…
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर सर्किट हाउस में मातृत्व वन का किया लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर सर्किट हाउस परिसर में विकसित मातृत्व वन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मातृत्व वन न केवल हरित क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, बल्कि यह प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का एक सशक्त प्रतीक भी है और आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का केंद्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि जशपुर मंडल द्वारा विकसित मातृत्व वन में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया…

