खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी गई है। जिसके तहत विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस फैसले से पार्टी को जिला स्तर पर कानूनी मामलों में मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया है।
नियुक्त किए गए पदाधिकारी पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और विधिक मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने का काम करेंगे। वहीं इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पूरी सूची आप नीचे देख सकते हैं, जहां सभी जिलों के संयोजक और सह-संयोजकों के नाम शामिल हैं।





