Author: Khabar World

*सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात* *मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, किसान हितैषी योजनाओं, उद्योग नीति तथा नक्सल पुनर्वास नीति को मिली सराहना* KWNS –  रायपुर l छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर प्रदेश है और धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित इस धरा को हमारी सरकार सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में सिक्किम राज्य से अध्ययन भ्रमण पर पहुंचे पत्रकारों के दल से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया और उनसे छत्तीसगढ़ को लेकर ढेर सारी बातें साझा की। उन्होंने…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। रायपुर में ट्रेड ऑफ कॉमर्स और अन्य व्यापारिक संगठनों का समर्थन नहीं मिलने से हड़ताल बेअसर दिखा। रायपुर में मालवीय रोड, एमजी रोड, सदर बाजार, पंडरी कपड़ा मार्केट, लाखे नगर जैसे बड़े मार्केट में दुकान खुली हुईं है। ग्राहक रोजमर्रा की तरह खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शहर में सड़कों पर भी ट्रैफिक सामान्य बना हुआ है। केंद्र सरकार के चार नए लेबर लॉ के खिलाफ देशभर में श्रमिक संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में बंद का असर मिला-जुला रहा। रायपुर, बिलासपुर और अन्य शहरों में चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं मिलने…

Read More

KWNS- जशपुर। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में नियमों की अनदेखी कर छात्रों को बाइबिल बांटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के एक व्याख्याता ने कक्षा में बाइबिल की प्रतियां वितरित की, जिसके बाद विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 10 फरवरी को व्याख्याता दीपक तिग्गा विलंब से विद्यालय पहुंचे और बिना प्राचार्य को सूचित किए सीधे कक्षा में चले गए, जहां उन्होंने विद्यार्थियों के बीच बाइबिल की पुस्तिकाएं वितरित की। मामला सामने आने के बाद छात्रों के बैग की जांच की गई, जिसमें बाइबिल की 14 प्रतियां बरामद होने की…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी के बोरियाकला में आरम सिटी नेक्स्ट प्रोजेक्ट के तहत कृषि भूमि को आवासीय बताकर बेचने वाले बिल्डर पर रेरा (RERA) ने सख्त कार्रवाई करते हुए खरीदी-बिक्री और रजिस्ट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जांच में पाया गया कि बिल्डर सचिन बाफना राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज खेती की जमीन को नियमों के विरुद्ध जाकर प्लॉट के रूप में बेच रहा था। दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच में यह तथ्य सामने आया कि जिस जमीन पर आरम सिटी नेक्स्ट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, वह राजस्व अभिलेखों (B-1, P-2) में आज भी कृषि प्रयोजन के लिए…

Read More

KWNS –  व्यास पाठक, रायपुर। शहर के सेंट्रल जेल में बंद दो विचाराधीन कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। दोनों को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था, लेकिन पेशी होने से पहले ही वे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गए। आसपास कैदियों को न पाकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो जेल प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फरार हुए दोनों…

Read More

KWNS – मुरैना l मध्य प्रदेश के मुरैना में एक नई नवेली दुल्हन शादी के अलगे दिन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि, ससुराल वालों ने उसे तलाशने के लिए जब पुलिस के सामने गुहार लगाई तो यहां भी कार्रवाई के बजाए उन्हें बेइज्जती ही मिली। पुलिस के रवैय्ये से आहत होकर और सामाजिक शर्मिंदगी के चलते ससुर ने आत्महत्या करने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया। दरअसल, एक शख्स की हाल ही में शादी हुई थी। समारोह में सबकुछ ठीक था। धूमधाम से विवाद हुआ और एक सामान्य ढंग से एक परिवार अपे बहु की…

Read More

KWNS –  रायपुर।  रायपुर जिले के अभनपुर में हुए भारतमाला परियोजना के तहत मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में शशिकांत कुर्रे (तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर) और लखेश्वर प्रसाद किरण (तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा) शामिल हैं। इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के अनुसार, रायपुर-विशाखापट्नम और दुर्ग-बायपास भारतमाला सड़क निर्माण परियोजना के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचा। आरोप है कि, उन्होंने अपने अधीनस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक, भूमाफिया और अन्य लोगों के साथ मिलकर कूटरचित…

Read More

*ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू* KWNS – रायपुर l गौरतलब है कि श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई में स्थित खेतों में ग्रामीणों ने लगभग चार माह के तेंदुए के शावक को देखा। संभावना है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर भटकते हुए रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। राज्य में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन…

Read More

KWNS – रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना लक्ष्य पात्र शहरी और ग्रामीण गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। इस योजना के दो मुख्य घटक हैं पीएमएवाई-शहरी जिनके तहत बुनियादी सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय) से लैस घर प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 ने जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियों की नई किरण जगाई है। इसका जीवंत उदाहरण राजनांदगांव नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक-3 मोतीपुर में निवासरत श्रीमती मधु वर्मा हैं, जिनका वर्षों पुराना पक्का घर का सपना अब साकार हो गया है। पति के निधन के बाद परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी श्रीमती मधु वर्मा के कंधों पर…

Read More