Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
Author: Khabar World
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आज देश के गौरवशाली उच्च सदन (राज्यसभा) में सदस्यता की आधिकारिक शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने न केवल प्रदेश की तीन करोड़ जनता के अधिकारों की आवाज को सदन में बुलंद करने का संकल्प लिया, बल्कि अपने परिधान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अस्मिता को भी राष्ट्रीय पटल पर गरिमामय ढंग से प्रस्तुत किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सांसद लक्ष्मी वर्मा ने एक विशेष रूप से डिज़ाइन की गई साड़ी धारण की थी, जिसने संसद भवन में सभी का ध्यान आकर्षित किया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। तेज गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने ग्रीष्मकाल के दौरान राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद पंचायत बिल्हा, तखतपुर, मस्तूरी एवं कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायतों को मुख्य मार्गों पर प्याऊ घर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि ग्राम पंचायतों की सीमा से गुजरने वाले प्रमुख मार्गों पर पेयजल के साथ-साथ छाया की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग डेढ़ दर्जन राजस्व एवं खनिज अमले द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तखतपुर, काठकोनी, भरनी, चोरभट्ठी, गनियारी, नेवरा, टांडा, अमने, मंगला एवं धुरिपारा क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। नेवरा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 1 चैन माउंटेन मशीन एवं 2 हाइवा वाहन जप्त किए गए। तखतपुर क्षेत्र से मुरुम का परिवहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने 20 अप्रैल से सभी शासकीय और निजी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दी है। बता दें कि प्रदेश में तापमान 42 डिग्री पहुंच चुका है। अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा रायपुर में गर्मी पड़ रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता…
मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की…
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘नो प्लास्टिक कैंपेन’ के तहत पत्रकारों को बांटी गई कपड़े की थैलियां
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वनबंधु परिषद कि वन यात्रा सह प्रभारी, ब्रांड एंबेसडर नो प्लास्टिक कैंपेन मोर रायपुर और स्वच्छता अभियान एंबेसेडर नगर निगम रायपुर श्रीमती शुभांगी आपटे और इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में उनकी मदद करने वाले संजय आपटे जी ने 15 अप्रैल को छ ग़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के डूंडा स्थित प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर उन्होंने नो प्लास्टिक कैंपेन के तहत कपड़े की थैली यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, प्रदेश सचिव तिलका साहू, स्वाति पांडा , जी टी एम एक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर संकल्प गौतम और कंपनी स्टाफ को भेंट किया और पर्यावरण संरक्षण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले में राशन वितरण कार्य में अनियमितता को लेकर प्राप्त शिकायतों पर प्रशासन ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए कई उचित मूल्य दुकानों के संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शिकायतों पर खाद्य विभाग द्वारा जांच कराई गई। जांच में ग्राम पंचायत कोरकोमा, खोड्डल एवं पटपरा की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितताएं पाई गई है उन संचालकों के विरूद्ध प्रथम सूचना प्रतिवेदन दर्ज कराया गया है। कोरकोमा स्थित दुकान में संचालक संस्था द्वारा लगभग 197.45 क्विंटल चावल एवं 22.82 क्विंटल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अज्ञात अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उसे उचित उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना अर्जुनी को दिनांक 14.04.2026 को ग्राम कलारतराई, थाना अर्जुनी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला भटकती हुई पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता (उम्र लगभग 42-45 वर्ष) बताया, किंतु पिता, पति एवं निवास संबंधी कोई जानकारी देने में असमर्थ रही। महिला की मानसिक स्थिति असामान्य होने तथा असहाय अवस्था को देखते हुए उसे…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने बागेश्वर धाम जन सेवा समिति को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत रजिस्ट्रेशन दे दिया है। इसके बाद अब यह संस्था विदेशों से मिलने वाले चंदे को कानूनी रूप से स्वीकार कर सकेगी। यह संस्था पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में काम करती है, जो देशभर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के रूप में जाने जाते हैं। अब तक इस संस्था को विदेशी फंड लेने की अनुमति नहीं थी लेकिन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा युवा वर्ग को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर 2 आराेपियाें को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 लाख रुपए से अधिक की अवैध नशीली दवाई बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक आराेपी…

