खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक अज्ञात अर्धविक्षिप्त महिला को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उसे उचित उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में भर्ती कराया गया है। पुलिस थाना अर्जुनी को दिनांक 14.04.2026 को ग्राम कलारतराई, थाना अर्जुनी क्षेत्र में एक अज्ञात महिला भटकती हुई पाई गई। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम सुनीता (उम्र लगभग 42-45 वर्ष) बताया, किंतु पिता, पति एवं निवास संबंधी कोई जानकारी देने में असमर्थ रही। महिला की मानसिक स्थिति असामान्य होने तथा असहाय अवस्था को देखते हुए उसे सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा ऐसे असहाय एवं मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए तत्काल आवश्यक सहायता एवं उपचार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था। महिला के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे जिला चिकित्सालय धमतरी में परीक्षण हेतु ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत उसकी मानसिक स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे बेहतर उपचार हेतु मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) रिफर किया गया।
तत्पश्चात न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, धमतरी से अनुमति प्राप्त कर थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उक्त महिला को सुरक्षित रूप से मानसिक उपचार केन्द्र सेन्द्री, बिलासपुर में विधिवत भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
धमतरी पुलिस द्वारा इस प्रकार की मानवीय पहल के माध्यम से समाज के कमजोर एवं असहाय वर्गों की सहायता हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेगी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


