खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों के द्वारा युवा वर्ग को नशे के गर्त में धकेलने का काम किया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी के द्वारा टीम बनाकर 2 आराेपियाें को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 1 लाख रुपए से अधिक की अवैध नशीली दवाई बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति आमागुड़ा चौक में अवैध नशीली कैप्सूल रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक आराेपी समीर बघेल निवासी पनारापारा जगदलपुर काे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आराेपी समीर बघेल के कब्जे से नशीली दवाई ट्रामोडोल की कैप्सूल जो कुल 27 पत्ता 216 नग 120.96 ग्राम प्रतिबंधित ट्रामोडोल नशीली कैप्सूल जिसका मूल्य 1लाख 8 हजार रूपये को बरामद कर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया की यह प्रतिबंधित नशीली दवाई नबरंगपुर उड़ीसा के एक मेडिकल से अवैध रूप से खरीदकर उसे शहर के युवाओं को बेचता था। सप्लायर को पकड़ने विशेष टीम नबरंगपुर, उड़ीसा भेजा गया। आरोपी ने बताया कि सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू को नबरंगपुर बस स्टैंड से पकड़ा गया। पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह बाबा मेडिकल स्टोर नबरंगपुर वाले का बेटा होने के साथ ही मेडिकल स्टोर का संचालन कर रहा है। आरोपी के पास अवैध नशीली दवाई ट्रामोडोल 2 पत्ते, कुल 16 नग, कुल वज़न 8.96 ग्राम कीमत 8 हजार रुपए को सम्मुख ईश्वर उर्फ सोनू 18 साल निवासी नबरंगपुर 14 अप्रैल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


