खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस ने फिर कानून व्यवस्था पर सवाल दागे। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री प्राप्त महिला ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाए कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
रोजाना ही बलात्कार, गैंगरेप की घटनाएं हो रही है। बदतर होती कानून व्यवस्था की सरकार को चिंता नहीं है। गृह मंत्री तो प्रदेश को भगवान भरोसे छोड़ एक माह चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। संचार प्रमुख ने आरोप जड़े कि भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित भयमुक्त वातावरण देने में नाकाम साबित हुई है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। संरक्षण मिलने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।
Trending
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
- राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान


