Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी की स्थिति नहीं बननी चाहिए। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित, स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की यह महती…
ग्रामीणों को मिलेगा डाक सेवा का अधिकतम लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर ने रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क (आरटीएन) सेवा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 18 अप्रैल 2026 से जिले के चार नए क्षेत्रों में आरटीएन सेवा का शुभारंभ किया गया, जिससे डाक संचार और अधिक सुदृढ़ एवं तेज हो सकेगा। बिलासपुर आरएमएस (रेल डाक सेवा) से लोरमी, जैजैपुर, मरवाही और भैसमा उप डाकघर तक आरटीएन सेवा प्रारंभ की गई है। इससे इन क्षेत्रों में डाक के त्वरित आदान-प्रदान, ट्रैकिंग और डिलीवरी में तेजी आएगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। बिलासपुर आरएमएस से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में आज तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम मुनुन्द निवासी श्रीमती प्रेम बाई राठौर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम मौहाडीह निवासी श्रीमती प्रमिला कौशिक द्वारा इलाज हेतु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ अंतर्गत गर खोरसी निवासी श्रीधन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सलियों की इकलौती बटालियन पीएलजीए (पिपुल्स लिबरल गुरिल्ला आर्मी) भी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। मुठभेड़ में माड़वी हिड़मा की मौत और बारसा देवा, सोढ़ी केशा जैसे बड़े नक्सलियाें के आत्मसमर्पण के बाद हेमला विज्ना ही बटालियन का आखिरी कमांडर था, अब उसने भी अपने 20 साथियों के साथ आत्मसमर्पण का मन बना लिया है। इसके लिए वह तेलंगाना पहुंच चुका है। विज्जा जिस बटालियन को लीड कर रहा था, वह नक्सलियों की वह सैन्य टुकड़ी थी, जो केवल बड़े ऑपरेशन को अंजाम देती थी। फिर चाहे वह दंतेवाड़ा में एकसाथ 76 जवानों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने कलेक्टर से मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। कलेक्टर ने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को सामूहिक आवेदन देते हुए बताया कि गांव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तिकर पर विशेष छूट की घोषणा की है। निगम प्रशासन ने एकमुश्त भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 1 अप्रैल 2026से 31 मई 2026 तक लागू रहेगी। निगम आयुक्त प्रवीर वर्मा ने बताया कि नगर निगम निगम अधिनियम 1956 की धारा 137 के तहत लिए गए इस फैसले का उद्देश्य नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है। निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की केशकाल पुलिस काे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक मटमैला(ग्रे)रंग का महिंद्रा एक्सयूव्ही 500 कार क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 में कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर उड़िसा से रायपुर की ओर जगदलपुर केशकाल के रास्ते से जाने वाले है। सूचना पर थाना थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर एक्सयूव्ही 500 क्रमांक आरओ- 14 – यूएफ 2337 काे रोका गया। उक्त कार में 2 व्यक्ति सूरज सिंह राठौड़ एवं पंकज पूरी गोस्वामी निवासी भीलवाड़ा राजस्थान के कार की तलाशी लेने पर कार के 53 पैकेट गांजा कुल जुमला वजन 115.214…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त, सतत एवं प्रभावी अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने उत्कृष्ट समन्वय एवं सजगता का परिचय देते हुए एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सांकरा स्थित फारेस्ट नाका सांकरा में वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की कार क्रमांक MH10- DQ-4294 संदिग्ध प्रतीत होने पर डिप्टी रेंजर द्वारा वाहन को रोककर थाना प्रभारी सिहावा एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी…
शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक, उप मुख्यमंत्री ने सभी सीएमओ को दिए निर्देश नई सोच और नई कार्य पद्धति से शहरों तथा शहरवासियों के कल्याण के लिए काम करने कहा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशभर के नगरीय निकायों की समीक्षा का दौर आज दूसरे दिन भी जारी रहा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आज दिनभर चली बैठक में सभी नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बेतरतीब निर्माणों,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सिविल सर्विस दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाओं को पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। शासन की अधिक से अधिक सेवाओं को लोक सेवा गांरटी सेवा के दायरे में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन की करीब 750 सेवाओं को लोक सेवा गारंटी के तहत अधिसूचित किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने बताया कि भारत सरकार…

