Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। करीब तीन साल बाद राजधानी में इस बार गर्मी का लंबा दौर चल रहा है। पिछले 16 दिन से यहां का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम नहीं हुआ है। दिन की तेज धूप के बाद रात में भी चार डिग्री के ज्यादा तापमान से लोगों को गर्मी सहनी पड़ रही है। राज्य के मध्य इलाके में अभी भी लू के हालात बने हुए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी।बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले मामले में ईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। राइस मिलर रोशन चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र चंद्राकर के भाई के निवास में एक साथ दबिश दी गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह ईडी अधिकारियों की टीम दस्तावेज जब्त कर रोशन चंद्राकर के घर से निकल गई है। अब जांच के बाद कई नाम सामने आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को धमतरी में भाजपा नेता रोशन चंद्राकर और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे भाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जल जीवन मिशन से गांवों की तस्वीर बदल रही है। इसने ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। हर साल पानी की किल्लत झेलने वाले गांवों में भी अब मिशन की बदौलत नल से हर घर स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल गांव घीकुड़िया में जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित जल आपूर्ति की व्यवस्था ने गांव की सूरत बदल दी है। जल जीवन मिशन से घीकुड़िया में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित हो गई है। इससे ग्रामीणों के जीवन में बड़ा…
निर्माण कार्यों में बढ़ रही ‘साईं बाबा समूह’ की आजीविका खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिसे ष्बिहानष् के नाम से जाना जाता है, ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी कम करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक प्रमुख कार्यक्रम है। यह भारत सरकार के दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का छत्तीसगढ़ में क्रियान्वयन कर रहा है। ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए स्थायी और विविध स्व-रोजगार के अवसर पैदा करना ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन)…
एक किसान की सफलता बनी प्रेरणा, गांव के अन्य किसान भी बढ़ा रहे कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। परंपरागत खेती (गेहूं-धान) की तुलना में फूलों की खेती कम लागत में 3-4 गुना तक अधिक मुनाफा दे रही है। गेंदा, गुलाब और गुलदाउदी जैसे फूलों की 12 महीने मांग होने से किसान हर सीजन में बंपर कमाई कर रहे हैं। कम पूंजी से शुरू होकर, यह व्यवसाय प्रति हेक्टेयर लाखों रुपये का शुद्ध लाभ दे रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। शादी, पार्टी, त्यौहार और धार्मिक आयोजनों में फूलों की मांग साल भर बनी रहती है, जिससे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम पंचायत हारम के ग्रामीणों में उस समय भारी नाराजगी देखने को मिली, जब उनकी पुश्तैनी जमीन पर कथित तौर पर बिना अनुमति सरकारी भवनों का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसी मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि, खसरा नंबर 167 की जमीन पर बिना किसी पूर्व सूचना और बिना ग्राम सभा की सहमति के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने पंचायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में अधिक से अधिक स्थायी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 176/2024 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। घटना दिनांक 26.09.2024 को ग्राम छोटे बरेला, थाना जरहागांव की है, जिसमें प्रार्थी…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों के ई-के वाय सी कार्य में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 97.11 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-के वाय सी पूर्ण कर लिया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने केरलम, त्रिपुरा, मिजोरम जैसे छोटे राज्यों तथा कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को भी पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की…
आर्थिक तंगी से रंजना की छुटी पढ़ाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के सहयोग से फिर होगी शुरू खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। कबीरधाम जिले में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आर्थिक सहायता प्रदान कर एक प्रेरणादायक पहल की है। उन्होंने जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई में सहयोग करते हुए ग्राम हरमो निवासी भारती साहू को 2 लाख रुपए तथा ग्राम चिल्फी निवासी रंजना झारिया को 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर उक्त राशि के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर नरेन्द्र मानिकपुरी,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहे इस क्षेत्र में अब ग्रामीण विद्युतीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। बिजली विभाग के अनुसार संभाग के कुल 1189 गांवों में से लगभग 70 प्रतिशत गांवों में विद्युत आपूर्ति पहुंचा दी गई है, जबकि शेष 30 प्रतिशत दुर्गम और पहुंच विहीन क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा प्रणाली के माध्यम से बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार 860 गांवों में पारंपरिक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। वर्षभर के भीतर बस्तर संभाग के सभी गांवों को 100 प्रतिशत विद्युतिकरण के दायरे में…

