Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में उभरी बदलाव की प्रेरक कहानी, स्वच्छता दीदी मनीषा मरकाम की आर्थिक स्थिति हुई सशक्त
- नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे बीजापुर से राजमिस्त्री बने रमेश पासपुल, आत्मनिर्भरता की मिसाल
- संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बस्तर संभाग के नक्सल मुक्त घोषित होने के बाद अब हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने वाले युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखने लगा है। इसकी सबसे बड़ी मिसाल बीजापुर की शर्मिला पोयामी बनकर उभरी हैं, जिन्होंने कभी हाथों में बंदूक थामी थी, लेकिन आज वे लाइवलीहुड कॉलेज में सुई-धागे से अपने और अपने परिवार के भविष्य के सपने बुन रही हैं। हिंसा के रास्ते से मुख्यधारा का सफर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की रहने वाली 19 वर्षीय शर्मिला कभी भैरमगढ़ एरिया कमेटी की सक्रिय सदस्य थीं। गुरिल्ला युद्ध और हथियारों का प्रशिक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी के सालियाटोली में आयोजित भव्य संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और चरित्र का उल्लेख करते हुए उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पावन अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य संत चिन्मयानंद बापूजी को सादर नमन करते हुए कहा कि आज कुनकुरी की यह पावन धरा धन्य हो गई है। उन्होंने कहा कि सालियाटोली का यह स्टेडियम श्रीराम…
लोक निर्माण विभाग ने मंजूर किए 448 करोड़ रायगढ़ जिले में तीन, धमतरी और बलौदाबाजार में बनेंगे दो-दो बायपास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने तथा तेज व सुव्यवस्थित यातायात के लिए लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में नौ बायपास सड़कों के लिए कुल 448 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने स्थानीय लोगों की मांगों व जरूरतों को देखते हुए इन बायपास सड़कों के लिए प्राथमिकता से राशि मंजूर करने के निर्देश दिए थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने दस ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। वहीं दो ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त और शुरू होगी। रेलवे प्रबंधन ने बताया है कि बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग कार्य के लिए प्रीनॉन /नॉनइंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रद्द रहने वाली गाड़ियां- 16 से 27 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत नवागांव (घु) में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। यह अभियान तहसीलदार मुंगेली के नेतृत्व में, मुंगेली पुलिस की उपस्थिति में शांति और सुव्यवस्था के साथ संपन्न हुआ। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे तथा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, साथ ही वर्षों से जमा घुरवा (कचरा एवं गोबर के ढेर) को भी साफ कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नवागांव (घु) द्वारा पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई…
4.20 किमी की बनेगी पक्की सड़क, गांवों का शहर से संपर्क होगा मजबूत छत्तीसगढ़ सरकार गांवों के विकास के लिए कर रही कार्य- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कबीरधाम जिले में आधारभूत संरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर मार्ग से दौजरी होते हुए नाऊडिह तक 4.20 किलोमीटर लंबाई के महत्वपूर्ण मार्ग के मजबूतीकरण एवं निर्माण कार्य का आज शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्राम नाऊडिह में 5 करोड़ 36 लाख 58 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस सड़क, पुल पुलिया निर्माण कार्य…
बाजे गाजे के साथ लड्डुओं से तौलकर विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने उप मुख्यमंत्री का किया सम्मान यह जीत जनभागीदारी, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तरवासियों के विश्वास की जीत- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बस्तर के गांवों में लोग अपने आंगन में खुलकर हंस रहे हैं, अब वहां डर नहीं, हो रही हैं विकास की बातें खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ सहित देश के लिए ऐतिहासिक क्षण तब आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च को सदन में शस्त्र नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा की। लगभग चार दशकों से इस समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना फरसपाल क्षेत्र अंर्तगत ग्राम झोड़ियाबाड़म के पटेलपारा में सोने-चांदी के आभूषणों की ठगी करने वाले आरोपी संजय कुमार चौहान निवासी महाराष्ट्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को अपनी बातों में फंसाकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान ठगता था। आरोपी के खिलाफ मुंबई-ठाणे क्षेत्र में पहले से ही चार शिकायतें दर्ज थीं। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 ग्राम सोना, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा और ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी संजय कुमार चौहान के विरूद्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में चल रहा 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है। खास बात यह है कि इस बार स्वास्थ्य विभाग ने आधुनिक एआई तकनीक से लैस हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन का सहारा लिया है, जिससे दूरस्थ और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी सटीक और त्वरित जांच संभव हो पा रही है। अभियान के अंतर्गत अब तक 464 लोगों की जांच की जा चुकी है। ग्राम पालकी, बिजली, चिपरेल तथा जिला उपजेल नारायणपुर में विशेष आरोग्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर पहुंचकर स्क्रीनिंग की। इस दौरान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 17 के डब्लू 0342 में उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जगदलपुर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गोरिया बाहर नाला के पास एमसीपी लगाकर घेराबंदी कर बाईक सवार दो व्यक्ति देवी नारायण पिता राम साय नागवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बाबू सेमरा एवं बबलू कश्यप पिता पकधार उम्र 19 वर्ष निवासी हलबा कचोरा काे…

