Author: Khabar World

*बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हर्षोल्लास से सम्पन्न* KWNS – रायपुर lधमतरी स्थित बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसमें शिक्षा और स्वास्थ्य की निर्णायक भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास की आधारशिला है और…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) मनोज दयाल ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कुलपति प्रो. दयाल ने विश्वविद्यालय के प्रेरणास्रोत, अद्भुत संगठन शिल्पी और त्याग-सादगी की प्रतिमूर्ति कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर प्रशासनिक एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया। प्रो. दयाल…

Read More

*एआई समिट के विरुध्द कांग्रेस का नग्न प्रदर्शन तकनीक और विकास विरोधी मानसिकता का परिचायक : भाजपा* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक ‘एआई समिट’ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन पर कड़ा प्रहार किया है। श्रीमती शताब्दी पाण्डेय ने इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और अद्यतन विकास के गौरव को शर्मसार करने वाली घटना बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि जहाँ आज पूरी दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति का लोहा…

Read More

KWNS – राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मणि भास्कर गुप्ता के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से महाविद्यालय में प्रस्तावित वार्षिक उत्सव एवं पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने हेतु तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया। इस संबंध में कॉलेज की ओर से लिखित आवेदन भी सौंपा गया तथा मौखिक रूप से कार्यक्रम की रूपरेखा और महत्व से अवगत कराया गया। मंत्री टंकराम वर्मा ने प्रतिनिधि मंडल…

Read More

*17 कबीर कुटियों को मिली 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि* *भजन, सत्संग, कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों में होगा उपयोग* KWNS –  टेकेश्वर दुबे-कवर्धा l  उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रत्येक कबीर कुटी को 25-25 हजार रुपए की मान से कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया। कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मद से वाद्ययंत्रों के खरीदी के लिए यह स्वीकृत किया गया। उप…

Read More

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की बधाई* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को भाजपा परिवार द्वारा सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि  साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। आज प्रदेश का हर वर्ग किसान, महिला, युवा, सभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। श्री देव ने कहा कि कल 21 फरवरी को मुख्यमंत्री श्री साय का 62वां जन्मदिन है…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर मिर्जा एजाज की नियुक्ति के बाद मुस्लिम समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति को समाज के लिए सम्मान और प्रतिनिधित्व के रूप में देखा जा रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष मिर्जा एजाज के स्वागत के लिए समर्थकों और समाज के लोगों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूल-मालाओं की बारिश और मिठाइयाँ बांटकर लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर जुलूस जैसा माहौल बन गया और लोगों ने उन्हें कंधों पर उठाकर स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ…

Read More

*महतारी सदन से गांव की महिलाएं होंगी संगठित और आत्मनिर्भर – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा* KWNS-  टेकेश्वर दुबे-कवर्धा l ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम बम्हनी में 29.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीरेन्द्र साहू, जिला लोधी समाज अध्यक्ष श्री संतोष कौशिक, श्री सुरेश सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।…

Read More

*स्व. कुलदीप निगम स्मृति क्रिकेट स्पर्धा: इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन बनी चैम्पियन* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। विष्णुदेव साय सरकार ने भाजपा नेता अंजय शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें वनौषधि पादप बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पढ़ें नियुक्ति आदेश

Read More