Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक; बिलासपुर के सराफा कारोबारी के ठिकानों से 17 किलो सोना और करोड़ों के हीरे जब्त
- दंतेवाड़ा पुलिस का ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान: 31 लाख के 141 मोबाइल बरामद, मालिकों के लौटे चेहरे पर मुस्कान
- अबूझमाड़ के ‘अंधेरे’ से निकलकर ‘उजाले’ की ओर जाटलूर: अब नक्सलियों के खौफ पर भारी पड़ रही हाट-बाजार की रौनक
- तेंदूपत्ता संग्रहण पर ‘एस्मा’ का सुरक्षा कवच, 2026 सीजन के लिए वनवासियों की आजीविका सुरक्षित
- ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता से रोका जा सकता है, बाल विवाह जैसी कुप्रथा को- नरेंद्र पाणिग्राही
- पार्षद की दबंगई या प्रशासनिक उदासीनता? विधवा महिला के आशियाने पर लटका ‘सियासी’ ताला
- प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 10 मई को
- आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Author: Khabar World
नक्सल मुक्त क्षेत्रों में आर्थिक क्रांति की तैयारी: 8 जिलों के परिवारों की आय ₹30,000 करने का लक्ष्य
मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नक्सल प्रभावित जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु परामर्श कार्यशाला खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य में नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में तीव्र, स्थायी एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य सचिव विकास शील की अध्यक्षता में इन जिलों के आजीविका संवर्धन हेतु राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव कृषि सहला निगार, प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा, सचिव भीम सिंह सहित संबंधित जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच में अवैध रूप से गांजा तैयार कर रहे दो किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इसके बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि, यह पूरा प्रकरण कोंडागांव जिला के अंतर्गत स्थित केशकाल के ग्रामीण इलाके से सामने आया है। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। यहां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ग्राम मनियारी की महिलाओं ने अपने साहस, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। यह कहानी केवल कुछ महिलाओं की सफलता की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत की कहानी बन चुकी है। यह दर्शाती है कि यदि सही अवसर, मार्गदर्शन और दृढ़ निश्चय हो, तो कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी बदला जा सकता है। संघर्ष से शुरू हुई आत्मनिर्भरता की यात्रा इस कहानी की शुरुआत अनुसूया साहू से होती है, जो बचपन से ही सिलाई कार्य में कुशल थीं। उनके पास…
07 हजार 500 किलो से अधिक मछली उत्पादन कर 7.50 लाख रुपये की आय की अर्जित खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के मुंगेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम भालापुर की उजागर किसान मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ने सफलता की नई कहानी लिखी है। सामूहिक प्रयास, सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर समिति के सदस्यों ने आर्थिक संबल प्राप्त की है। भालापुर की यह पहल जिले के अन्य किसानों और समूहों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है। वर्ष 2023-24 में 10 वर्षीय पट्टा प्राप्त कर समिति ने पचरी तालाब (7.729 हेक्टेयर) में मछली पालन का कार्य शुरू किया, जो…
घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से हो रही पूरी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना न केवल नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और…
लाभान्वित परिवारों में खुशी का माहौल, शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 10-10 हजार रूपए प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा में 25 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से डीबीटी के जरिए खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि अंतरित किया गया है, जिससे लाभान्वित परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के विकास नगर स्थित स्टेडियम ग्राउंड में 28 से 30 मार्च 2026 तक श्रीसदगुरु कबीर धनी धर्मदास साहेब त्रिदिवसीय संत समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कबीर पंथ समाज और आयोजक मंडलों ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन और संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इसका उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और कबीर साहेब के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रमुख संतों का आगमन होगा, जिनके…
नदी में तटबंध निर्माण से सुरक्षित होंगे घर– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ग्राम कोडार में 250 मीटर तटबंध का होगा निर्माण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। सकरी नदी में कटाव को रोकने और ग्रामीणों को बाढ़ से सुरक्षा देने के उद्देश्य से आज ग्राम कोडार में 4.08 करोड़ रुपए की लागत से 250 मीटर लंबे तटबंध निर्माण कार्य का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। इस महत्वपूर्ण परियोजना से ग्राम कोडार के नदी किनारे बसे मकान सुरक्षित होंगे, कटाव की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा और ग्रामीणों को निस्तारी की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम रेगाखार पंचायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। राज्य सरकार प्रदेश में किसानों के आय को बढ़ाने के लिए उद्यानिकी की खेती को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम करमापटपर (भदरसी) के किसान श्री प्रमोद चंद्राकर ने सीमित भूमि संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय बागवानी मिशन के सहयोग, नवाचार और आधुनिक तकनीक व अपनी मेहनत से उद्यानिकी खेती में सफलता प्राप्त की है। वे उद्यानिकी फसलों के जरिए आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ रहे है। किसान श्री चंद्राकर बताते है कि उनके पास कुल 0.41 हेक्टेयर भूमि है, जो पहले पारंपरिक रूप से धान की खेती के लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों आम नागरिकों को सीधी राहत देने वाला है, और इससे महंगाई के दबाव से जूझ रहे परिवारों को काफी सहारा मिलेगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पेट्रोल पर ₹10 की भारी…

