खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों आम नागरिकों को सीधी राहत देने वाला है, और इससे महंगाई के दबाव से जूझ रहे परिवारों को काफी सहारा मिलेगा। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पेट्रोल पर ₹10 की भारी कटौती कर एक्साइज ड्यूटी को घटाकर ₹3 करना और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त करना एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। इससे न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत कम होने से आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी कमी आने की संभावना है।
वन मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चल रहे आर्थिक संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद केंद्र सरकार ने जिस संवेदनशीलता के साथ यह फैसला लिया है, वह सरकार की जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है। इस कदम से किसानों, व्यापारियों, परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम नागरिकों को व्यापक लाभ मिलेगा। वन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसे फैसले सरकार की आम जनता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी केंद्र सरकार इसी प्रकार जनहित में फैसले लेकर देशवासियों को राहत प्रदान करती रहेगी। वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी एक मजबूत और सराहनीय कदम है। यह फैसला सरकार की संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और जनकल्याण के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


