Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- लापरवाही पर गिरी गाज, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे निलंबित
- मई में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती समेत कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें
- IPL 2026: RCB की ‘विराट’ जीत से अंक तालिका में भूचाल, क्या दिल्ली के लिए बंद हुए प्लेऑफ के दरवाजे?
- बॉबी देओल और अनुराग कश्यप का बड़ा धमाका: 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘बंदर’ का शोर
- जेब में प्याज और भीषण गर्मी: ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘देसी नुस्खे’ का सच, क्या कहता है विज्ञान?
- रायपुर में खूनी खेल: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत
- विश्वास की हत्या, 4 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सूरज का सितम’: रायपुर में 16 दिनों से पारा 40°C के पार, लू से झुलस रहा मध्य इलाका
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्म नगरी राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प 2026 के भव्य समापन अवसर पर सर्वप्रथम प्राचीन एवं ऐतिहासिक राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान श्री राजीव लोचन के श्रीचरणों में नमन करते हुए उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि यह पावन तीर्थ हमारी सनातन आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने त्रिवेणी संगम के मध्य स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेश…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद के तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) भूपेंद्र वार्डेकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्व वसूली में गंभीर लापरवाही, डिजिटल प्रणाली की अनदेखी और प्रशासनिक उदासीनता के आरोपों के बाद की गई है। रिव्यू मीटिंग में खुली पोल, 60% भी नहीं हुई वसूली निलंबन आदेश के अनुसार, 14 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025–26 (दिसंबर 2025 तक) की राजस्व…
*रायगढ़ में महापौर जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण* KWNS – रमेश अग्रवाल , रायगढ़ l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले वर्ष आज ही के दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। यह परिणाम सुशासन, पारदर्शिता और विकास के प्रति जनता की स्पष्ट आस्था की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट कर एक वर्ष पूर्व इसी तिथि को मिले जनादेश को स्मरण कर रहे थे। उन्होंने कहा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राजधानी रायपुर के OCM चौक में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में सहभागिता की। यह आयोजन युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राहुल राव एवं उनकी टीम द्वारा श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया। कार्यक्रम में पहुंचकर किरण सिंह देव ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रणाम कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वयं भक्तों को प्रसाद वितरण कर सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जहां भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने…
KWNS – गुजरात। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने गुजरात के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अम्बाजी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। धार्मिक आस्था के इस विशेष क्षण में उन्होंने माँ अम्बा के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति के लिए प्रार्थना की। गृहमंत्री ने मंदिर परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजन किया और देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाशिवरात्रि के दिन अम्बाजी धाम में विशेष पूजा और अनुष्ठानों…
KWNS- जांजगीर। जांजगीर-चांपा जिला में 11 से 13 फरवरी तक शासकीय हाईस्कूल मैदान, जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जर्वे में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का समापन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर अतिथियों द्वारा जाज्वल्या 2026 स्मारिका का विमोचन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंथी नृत्य एवं मल्लखंभ की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कृषि एवं तकनीक के संगम से समृद्धि…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में संभाग के सभी 6 जिलों के कुल 10 हजार 577 खिलाड़ियों ने अपने दमखम और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों ने अपने-अपने जिला मुख्यालयों में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, जोश और जज्बे के साथ हिस्सेदारी की। सरगुजा संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में 5 फरवरी से 13 फरवरी के बीच अलग-अलग तिथियों में इनका आयोजन किया गया था। सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 12 खेलों में 10…
KWNS – भिलाई। शासकीय नर्सिंग कॉलेज, दुर्ग (स्व. चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज बिल्डिंग) की ओर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस (हाइब्रिड मोड) का आयोजन शनिवार को कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के साथ नर्सिंग व चिकित्सा के पेशे से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आयोजन में नर्सिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर दिन भर अकादमिक प्रस्तुतिकरण और शोधपत्र वाचन का दौर चला। समापन में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि नर्सिंग का पेशा समाज…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी के तात्यापारा स्थित 1100 वर्ष प्राचीन दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। मंदिर समिति द्वारा आयोजित विशेष ‘सामूहिक लघु रुद्राभिषेक’ में 30 जोड़ों ने एक साथ बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया। लगभग 25 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का इस वर्ष भी भव्य और सफल आयोजन किया गया। अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा। वैदिक ऋचाओं की ध्वनि और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मिड डे मील योजना को बंद करने का भाजपा सरकार षड्यंत्र कर रही है। पिछले 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है जिसके कारण बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति कम होती जा रही है। मिड डे मील योजना स्कूली बच्चों में कुपोषण, भूख और शिक्षा की कमी जैसे समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया गया था, जिसमें सरकार को सफलता भी मिल रही थी लेकिन वर्तमान भाजपा के सरकार में स्पष्ट नीति नहीं होने के…

