Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई
- अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार
- ₹20 हजार की सुपारी किलिंग का हुआ खुलासा, 5 आरोपित गिरफ्तार
- ‘कारवॉश’ की आड़ में चल रहे नशे के काले साम्राज्य का भंडाफोड़, मुख्य सरगना आकाश ठाकुर गिरफ्तार
- नारायणपुर पुनर्वास केंद्र में ट्रैक्टर चलाने व मरम्मत सीख रहे 40 आत्मसमर्पित नक्सली
- बच्चा चोरी की अफवाह, लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने फेरीवालों को पीटा
- नौकरी दिलाने के नाम पर पोस्ट ऑफिस का फर्जी आदेश वायरल
- खनन क्षेत्रों में ड्रोन की निगरानी से खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण में मिल रही मदद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 14वां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान रायपुर शहर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने सवाल पूछा कि रायपुर संभाग में 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 तक हत्या, बलात्कार, बलवा, चोरी और डकैती के कितने मामले दर्ज हुए हैं। जिस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर देते हुए आंकड़े पेश किए। गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखित उत्तर में बताया कि 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के बीच रायपुर संभाग में हत्या के 510, बलात्कार के 1885, बलवा के 677, चोरी के 6293 और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। सशस्त्र बल वीरता पुरस्कार मिलने वाले जवानों-अधिकारियों को नियोक्ता, यानी जिस बल में वे भर्ती होते हैं, उन्हें 1 बार में 20 लाख की सम्मान राशि दी जाती है। उसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से उन्हें 20 हजार प्रति माह जीवन भर के लिए दिया जाता है। इस बात की जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल में भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के सवाल के जवाब में दी। विधायक रामकुमार टोप्पो ने गृह मंत्री विजय शर्मा से पूछा कि क्या वीरता कार्य पर पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ राज्य सशस्त्र…
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। 19 मार्च को नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दिन घटस्थापना के लिए सुबह 6.02 से 7.53 का शुभ मुहूर्त है। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 से दोपहर 12.53 तक है। कलश स्थापना के बाद माता की पूजा कैसे करें, क्या है नियम, विधि, भोग और मंत्र चैत्र नवरात्रि 2026 पहले दिन का मुहूर्त शुभ – – सुबह 06:26 – सुबह 07:57 चर – सुबह 10.58 – दोपहर 12.29 लाभ – दोपहर 12.29 – दोपहर 2.00 शाम का मुहूर्त – शाम 5.01 – रात 9.30 तक शुभ है…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आगामी सीजन के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। उससे पहले आइए जानते हैं कि इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों के कप्तान कौन हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि सीजन में कितने भारतीय खिलाड़ियों को कमान सौंपी गई है। 10 में से कितने भारतीय कप्तान तो आपको बता दें कि इस सीजन 10 फ्रेंचाइजी की कमान संभालने वाले कप्तानों में सिर्फ 01 विदेशी कप्तान है। बाकी सभी कप्तान भारतीय…
नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2’ में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन तक हर दन एक करोड़ से ऊपर ही कमाई की। लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज ने इस फिल्म का पूरा खेल बिगाड़ दिया है। जानते हैं रिलीज के तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। यहां तक कि ये अपना बजट वसूलने के साथ…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में सुबह का नाश्ता अगर सही और पौष्टिक हो, तो पूरे दिन शरीर को ऊर्जा और ठंडक मिलती है। विशेषज्ञ शिव कुमार पांडे ने बताया कि प्राचीन समय से चला आ रहा देसी नाश्ता आज भी सबसे कारगर माना जाता है। इसमें मुख्य रूप से काला चना का उपयोग किया जाता है। रात में काला चना पानी में भिगो देने से सुबह तक यह हल्का अंकुरित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है। तापमान की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम 19.2°C दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6°C रहा जो सामान्य से 2.2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ ब्लॉक के ग्राम बार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बार का है, जहां नहर में पानी के साथ बहते हुए एक नवजात का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शहर में आगामी धार्मिक पर्वों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने तीन दिन मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। निगम क्षेत्र में 20, 27 और 31 मार्च 2026 को मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। निगम प्रशासन के अनुसार 20 मार्च को चेट्रीचंड, 27 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर पशु वध गृह सहित सभी मांस-मटन की दुकानों को बंद रखा जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में रद्द कर दी गई हैं। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनमें बिलासपुर, रायपुर और गोंदिया मार्ग की ट्रेनें हैं। यह रद्दीकरण गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म 3 और अप मेन लाइन नंबर 5 पर मरम्मत के कारण किया गया है, जिससे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। 18030 – शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (4 अप्रैल से 24 अप्रैल) 18029 – लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस (6 अप्रैल से 26 अप्रैल)…

