नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2’ में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे मंगलवार यानी 19वें दिन तक हर दन एक करोड़ से ऊपर ही कमाई की। लेकिन अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज ने इस फिल्म का पूरा खेल बिगाड़ दिया है। जानते हैं रिलीज के तीसरे बुधवार यानी 20वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने 20वें दिन कितनी की कमाई?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है। यहां तक कि ये अपना बजट वसूलने के साथ ही 70 फीसदी से ज्यादा मुनाफा भी बटोर चुकी है इसलिए ये साल की सक्सेसफुल फिल्मों की लिस्टम शामिल हो गई है। हालांकि रिलीज के 20वें दिन धुरंधर 2 के प्रीमियर शो के चलते इसकी कमाई को झटका लगा और इसने तीसरे बुधवार अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है।
फिल्म की कमाई की बात करे तो पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ कमाने वाली ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे हफ्ते में 17.16 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे हफ्ते के 15वें दिन इसने 1.50 करोड़, 16वें दिन 2.75 करोड़, 17वें दिन 3.15 करोड़, 18वें दिन 1.13 करोड़ और 19वें दिन 1.58 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 80 लाख कमाए हैं।
इसी के साथ ‘द केरल स्टोरी 2’ की 20 दिनों की कुल कमाई अब 51.15 करोड़ रुपये हो गई है।
50 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली बनी साल की चौथी फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ साल 2026 की चौथी बॉलीवुड फ़िल्म बन गई है जिसने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फ़िल्म ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ और ‘ओ रोमियो’ के बाद इस लिस्ट में शामिल हुई है। हालांकि सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के साथ अब इस फ़िल्म के पास कमाई करने का मौका नहीं रहा है। रणवीर सिंह की फिल्म के प्रीमियर शो ने ही ‘द केरल स्टोरी 2’ की हालत खराब कर दी अब 19 मार्च से ये दुनियाभर के सिनेमाघरों में दहाड़ेगी तो इस फिल्म के लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि धुरंधर 2 के आने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2’ का कैसा हाल होगा।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


