खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, वहीं मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है।
तापमान की बात करें तो दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम 19.2°C दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6°C रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बिलासपुर में 33.3°C, जगदलपुर में 30.7°C (सामान्य से 5 डिग्री कम), अंबिकापुर में 31.7°C और माना एयरपोर्ट में 33.5°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं वर्षा के आंकड़ों में देवभोग में 5 सेमी, करपावंद में 4 सेमी, देवकर में 2 सेमी और बिलासपुर में 8.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बदलाव के पीछे मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका जिम्मेदार है, जिससे नमी बढ़ने के कारण बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी है।
आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, अंधड़ और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। राहत की बात यह है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट बनी रहेगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


