Author: Khabar World

*रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर प्रेस…

Read More

96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में मछली पालन से कमा रहे 01 लाख 50 हजार रूपए खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम महरपुर की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को आजीविका का सहारा मिल गया है। समिति के सदस्यों द्वारा पट्टे पर प्राप्त भरत सागर जलाशय एवं गब्दा जलाशय में वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से सशक्तकरण की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। समिति द्वारा करीब 96 हेक्टेयर जलक्षेत्र में फैले इन जलाशयों में भारतीय मेजरकार्प लोकल मछली प्रजातियों का संतुलित संवर्धन किया जा रहा है। समिति ने विभागीय मार्गदर्शन…

Read More

प्राकृतिक रंगो से बने गुलाल को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। होली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की दीदियों ने जिला पंचायत कार्यालय के सामने हर्बल गुलाल का विशेष स्टॉल लगाया है। इस पहल को आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। प्राकृतिक रंगों से तैयार यह गुलाल न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि त्वचा के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है। समूह की दीदियों ने महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व छत्तीसगढ़ बजट में महिला समूहों के लिए किए गए प्रावधानों के लिए मुख्यमंत्री…

Read More

नई पीढ़ी को नहीं आता होली के फाग गाना-नंगाड़ा बजाना खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। होली के पर्व में हर साल नंगाड़ों की थाप सुनाई देती थी, जो प्रति वर्ष घटता जा रहा है । नगाड़ा बेचने वाले व्यापारियों ने बताया कि हर साल नंगाड़ों की बिक्री घटती जा रही है। लोग अब नंगाड़ा के बजाए रिकार्डडेट गाने को ज्यादा महत्व दे रहे है। होली पर्व के दौरान नंगाड़ों के प्रति घटते प्रेम को देखकर इस साल देर से बाजार में नंगाड़ा पहुंचा। नंगाड़ा जिस उत्साह के साथ बिकने के लिए बाजार पहुंचा था, उतनी ब्रिकी नहीं हो पाई है। नंगाड़ा…

Read More

बस्तर की अनूठी होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका हो जाते है गौण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की रियासत कालीन होलिका दहन भक्त प्रहलाद व होलिका से नहीं बल्कि देवी- देवताओं से जुड़ा है। आज साेमवार देर रात में बस्तर के रियासत कालीन होलिका दहन में दंतेवाड़ा की फागुन मंडई की हाेलिका दहन, माड़पाल की होलिका दहन, जगदलपुर की जोड़ा होलिका दहन की शताब्दियों परानी परंपर का निर्वहन किया जायेगा है। बस्तर की होली में भक्त प्रहलाद और होलिका गौण हो जाते हैं, इनके स्थान पर कृष्ण के रूप में विष्णु-नारायण एवं विष्णु के कलयुग के अवतार कल्की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन में, डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी (बस्तर फाइटर्स)के पर्यवेक्षण में तथा आरआई दीपक साव जिला कांकेर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित चेक पोस्ट स्थापित कर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कुल 102 वाहन चालकों पर ड्रिंक एण्ड ड्राइव के तहत प्रकरण दर्ज किए गए, जिस पर न्यायालय द्वारा कुल ₹8,20,900 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। प्रति चालक औसतन ₹10,000 से ₹15,000 तक का जुर्माना लगाया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की पखांजूर पुलिस ने अवैध गांजा सप्लाई व बिक्री करने वाले एक आरोपी अभय दास को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 2.368 किलो अवैध मादक पादर्थ गांजा जप्त किया गया। कांकेर एसपी निखिल राखेचा की पहल पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान ‘ऑपरेशन उजियारा’ प्रारंभ किया गया है। ‘ऑपरेशन उजियारा’ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पखांजूर क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पखांजूर पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल बजाज पल्सर क्रमांक सीजी 19 बीआर 2953…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। दुर्ग में रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलो 435 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख 71 हजार 750 रुपये आंकी गई है। बरामद मादक पदार्थ चार अलग-अलग बैग में छिपाकर रखा गया था। जानकारी के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर ओडिशा से पहुंचे दो युवक कटनी जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और उनके पास…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। रंगों के त्योहार होली को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जवानों की तैनाती के अलावा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस बार हाईटेक स्तर पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों और शराबखोरों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जिला पुलिस ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल किया है। इससे तत्काल कार्रवाई संभव होने के साथ सबूत भी सुरक्षित रहेंगे। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से स्थानीय लोग बिना किसी डर के होली मना सकेंगे। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया कि जिले में 3 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारी को वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस उद्देश्य से प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिस पर विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के घटना स्थल एवं उनके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही मुखबिर को सक्रिय…

Read More