खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। रंगों के त्योहार होली को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जवानों की तैनाती के अलावा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस बार हाईटेक स्तर पर सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। शांति भंग करने वाले हुड़दंगियों और शराबखोरों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। जिला पुलिस ड्रोन जैसी आधुनिक तकनीक को शामिल किया है। इससे तत्काल कार्रवाई संभव होने के साथ सबूत भी सुरक्षित रहेंगे।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था से स्थानीय लोग बिना किसी डर के होली मना सकेंगे। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया कि जिले में 3 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इनमें प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संकीर्ण गलियों में ड्रोन से पुलिस पल-पल की जानकारी लेगी।
होली को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाएं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Trending
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार
- पुलिस और वन विभाग की बड़ी स्ट्राइक, कार से 63 लाख का गांजा जब्त


