Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
- शादी की खुशियाँ मातम में बदली, पुरानी रंजिश में युवक की नृशंस हत्या, गांव में तनाव
- छत्तीसगढ़ में मौसम के दो रंग: रायपुर में आज 45°C का ‘ऑरेंज अलर्ट’, तो बस्तर में बारिश की फुहारें
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। वाणिज्य उद्योग, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज रविवार को कोरबा मे चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को 25 लाख की लागत के सामुदायिक भवन की सौगात देते हुए निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। आज डीडीएम नहर मार्ग मे आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में महर्षि कश्यप ऋषि की पूजा अर्चना कर जिला खनिज न्यास मद से बनने वाले भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार जब समाज के सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था तब समाज की मांग पर इस कार्य की सहर्ष घोषणा की…
कवर्धा बायपास और NH-30 के धवईपानी से सिमगा सेक्शन को 4-लेन करने का किया आग्रह, मंत्री ने दिया शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार के अपने नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे सेक्शन को 4-लेन में उन्नत करने तथा कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण की स्वीकृति का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के पुलिस आरक्षी केंद्र में आज 15 इनामी माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम है विकास उर्फ सुदर्शन उर्फ बाबनना उर्फ राजन्न, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ 14 अन्य इनामी माओवादियों ने भी हथियार छोड़कर राज्य सरकार की पुनर्वास एवं पुनर्जीवन नीति पर भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। होली को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी और सजावटी सामान से दुकानें सज चुकी हैं। बच्चे और युवा होली की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं प्रशासन भी इस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिला यातायात विभाग के सामने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, एसडीओपी बोनीफास एक्का, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। कबीरपंथ की दो शताब्दियों से भी अधिक पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का साक्षी नादिया स्थित प्राचीन कबीर साहेब मठ इन दिनों भक्ति और आस्था के विराट संगम का केंद्र बना हुआ है। यहां आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन एवं तीन दिवसीय फाल्गुन महोत्सव 2026 में प्रदेशभर से संत, श्रद्धालु और कबीरपंथी अनुयायी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन के 202वें वर्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति ने महोत्सव की गरिमा को और बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने मठ पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कबीर साहेब…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आदिवासी बहुल कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम नवापारा की 60 वर्षीय फुलमत बाई कभी पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझा करती थीं। घर में नल नहीं होने के कारण उन्हें प्रतिदिन दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित ढोढ़ी तक जाना पड़ता था। नाले के पास बने उस अस्थायी स्रोत से बड़े बर्तन में पानी भरकर सिर पर लादकर घर लाना उनकी मजबूरी ही नहीं, बल्कि दिनचर्या बन गई थी। बरसात के दिनों में फिसलन भरे रास्तों पर जोखिम उठाकर ढोढ़ी तक पहुँचना कठिन होता था और गर्मी के मौसम में पानी का स्तर…
महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार को पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा किया और पत्नी समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा का है। जानकारी के मुताबिक, किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने किशोर सारथी (27)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रेलवे विभाग के मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने एक सूदखोर युवक पर पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार भयादोहन, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठने का आरोप लगाया है। सूदखोर ने सिर्फ 50 हजार रुपये दिए थे और उसके एवज में लाखों रुपये व अन्य सामान हड़प लिए। वहीं ब्याज नहीं देने पर आरोपी ने झूठे गांजा केस में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर तोरवा थाना पुलिस ने आरोपी हेमंत करवा, निवासी देवरीखुर्द अटल आवास के खिलाफ धारा 308 (5) व 308 (6) के तहत अपराध दर्ज कर जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब तीन साल बाद 2026 में अदालत ने अपना फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार, टिकरापारा (फिंगेश्वर) निवासी आरोपी विश्राम निषाद के खिलाफ वर्ष 2023 में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। कोरबा जिले की रहने वाली पूजा देवांगन आज आत्मनिर्भरता और नारी सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। सिलाई-कढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने की उनकी इच्छा ने उन्हें लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तक पहुँचाया, जहाँ से उनके जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन की शुरुआत हुई। उन्होंने सबसे पहले टेलर दर्जी के बेसिक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। यह उनके लिए वह पहला अवसर था, जिसने आगे उनकी प्रगति को गति दी। सात दिवस का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें चार हजार रुपये की स्टाइपेंड राशि और एक लाख रुपये तक का बिना गारंटर लोन प्राप्त हुआ, जिसके…

