खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले में सात साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जिसमें वर्ष 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में करीब तीन साल बाद 2026 में अदालत ने अपना फैसला सुनाया।
जानकारी के अनुसार, टिकरापारा (फिंगेश्वर) निवासी आरोपी विश्राम निषाद के खिलाफ वर्ष 2023 में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची को सुनसान खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक निशा सिंहा द्वारा की गई और जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।
Trending
- महतारी वंदन योजना: ‘सुविधा’ या ‘संकट’? कांग्रेस का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला
- भीषण गर्मी में ‘वॉटर हब’ बना नगर पालिका का स्विमिंग पूल, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर विशेष जोर
- 10 साल पहले रिटायर होने वाले शिक्षकों को पेंशन सुरक्षा से वंचित होना पड़ रहा
- अमर्यादित आचरण पर जोहार शक्ति पार्टी एवं क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जताया खेद
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय


