Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के युवा फिल्मकार एस अंशु धुरंधर को कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल स्टार फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (ISFFA) 2026 में भारतीय फिल्म श्रेणी के अंतर्गत द्वितीय सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ के जननायक दाऊ चिंताराम टिकरिहा पर आधारित नौ वर्षों के गहन शोध से निर्मित डॉक्यूमेंट्री के लिए प्रदान किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व के 70 देशों से सैकड़ों फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत स्टोरी टेलिंग, रचनात्मकता, तकनीकी गुणवत्ता और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे विभिन्न मानकों पर फिल्मों का मूल्यांकन किया गया। 27…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ शासन की ‘बिहान’ (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी योजना से जुड़कर सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत डिगमा की निवासी रत्ना मजुमदार आज सैकड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। अपनी मेहनत और सरकारी सहयोग से उन्होंने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान भी बनाई है। पारंपरिक खेती को दिया व्यावसायिक रूप रत्ना मजुमदार बताती हैं कि उनके ससुर पहले से ही छोटे स्तर पर फूलों की…
खेती-किराना और महुआ व्यापार से बनीं आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले से लगभग 15 किलोमीटर दूर नियद नेल्ला नार क्षेत्र के ग्राम चेरपाल की रहने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई हैं। कभी एक साधारण गृहिणी के रूप में जीवन जीने वाली सुनीता दीदी ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और आज वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं। पहले सुनीता दीदी के परिवार की आय केवल खेती और एक छोटी किराना दुकान पर निर्भर थी। खेती मौसम पर आधारित होने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार कर रहा था, फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने 18 फरवरी को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने बताया था कि कोमल प्रसाद निवासी मानपुर थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली से उसका संपर्क हुआ था। संपर्क के बाद दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जैन का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कार्यालय जिला पंचायत बस्तर द्वारा जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति परंपरा, लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खान-पान, बोली-भाषा, रीति रिवाज, रहन-सहन, वेशभूषा, आभूषण, वाद्य यंत्र, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य पेय पदार्थ, व्यंजन, आंचलिक साहित्य, वन-औषधि एवं देवगुढ़ी के संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार प्रसार हेतु “बस्तर पण्डुम 2026” का आयोजन दिनांक 7 से 9 फरवरी 2026 को किया गया। इसके तहत 12 विधाओं पर लालबाग मैदान जगदलपुर में आयोजन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता दलों को प्रोत्साहन-सांत्वना राशि प्रदान करने हेतु प्राप्त आबंटन में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता, प्रतिभागी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत छोटे से गांव साड़गुड़ के एक गरीब परिवार के बच्चे को चिरायु टीम की पहल से नया जीवन मिला है। आंगनबाड़ी केन्द्र में चिरायु टीम के भ्रमण के दौरान एक माह का बच्चा अपनी मां की गोद में रोता हुआ देखा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी मां बच्चे को टीकाकरण के लिए केन्द्र लेकर आई थी। चिरायु टीम ने जब बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पाया कि बच्चा काफी कमजोर था तथा उसके होंठ कटे-फटे थे और तालु भी खुला हुआ था। इस कारण बच्चे को दूध…
*जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना* *प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को किया प्रोत्साहित* KWNS – संतोष पाठक ,मुंगेली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लिया और वनांचल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। उन्होंने प्राकृतिक वातावरण में वन्य जीव के संरक्षण को प्रोत्साहित किया। दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बैगा और गोंड जनजाति की पारंपरिक ट्राइबल पेंटिंग्स तथा स्थानीय हस्तशिल्प…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। आयोजन के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों और उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा…

