खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत छोटे से गांव साड़गुड़ के एक गरीब परिवार के बच्चे को चिरायु टीम की पहल से नया जीवन मिला है। आंगनबाड़ी केन्द्र में चिरायु टीम के भ्रमण के दौरान एक माह का बच्चा अपनी मां की गोद में रोता हुआ देखा गया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी मां बच्चे को टीकाकरण के लिए केन्द्र लेकर आई थी। चिरायु टीम ने जब बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पाया कि बच्चा काफी कमजोर था तथा उसके होंठ कटे-फटे थे और तालु भी खुला हुआ था। इस कारण बच्चे को दूध पीने में कठिनाई हो रही थी और उसे पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा था।
चिरायु टीम ने बच्चे की मां को इस समस्या के उपचार के बारे में जानकारी दी और बच्चे को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद बच्चे का परीक्षण जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा किया गया और उसे जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र में पंजीकृत करते हुए आगे के उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। उच्च चिकित्सा संस्थान रायपुर में पहले बच्चे के होंठ की सर्जरी कराई गई। ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति में लगातार सुधार होता गया। अब बच्चा हितेंद्र कश्यप दो वर्ष का हो चुका है और अब वह आसानी से खाना-पीना कर रहा है। उचित उपचार और देखभाल के कारण वह कुपोषण से भी बाहर आ गया है। बच्चे के चेहरे पर खिली मुस्कान को देखकर उसके माता-पिता के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है। बच्चे के पिता श्री गणेश कश्यप अपने पुत्र को उपचार एवं आपरेशन सुविधाएं मुहैया प्रदान करने के लिए शासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहते हैं कि यह पहल चिरायु टीम और स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों का एक प्रेरक पहल है, जिससे उसके बच्चे को स्वस्थ जीवन की नई राह मिली है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात


