खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में होली के दिन पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम निपनिया में मारपीट की शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार होली के दिन सूचना मिली थी कि पेंडरवा निवासी जलेश्वर साहू के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की है। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची और जलेश्वर साहू को साथ लेकर थाने आई, जहां वह मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा रहा था। इसी दौरान उसकी बेटी ने पुलिस को फोन कर बताया कि जिन लोगों ने उसके पिता के साथ मारपीट की थी, वही लोग घर के सामने आकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलने पर बिल्हा थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी टीम के साथ फिर से गांव के लिए रवाना हुए। रास्ते में निपनिया के पास आरोपियों की एक कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
पुलिस टीम कार चालक को पकड़कर थाने ले जा रही थी। तभी गांव के जावेद, अजीम, कार्तिक श्रीवास, पप्पू और उनके अन्य साथी मौके पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। आरोपियों ने कार चालक को छुड़ाने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस दौरान महिला आरक्षक चंदा यादव के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरक्षक मौसम साहू की वर्दी फाड़ दी गई और उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक संतोष मरकाम से भी आरोपियों ने मारपीट की। टीआई अवनीश पासवान ने युवकों को समझाने की कोशिश की। तब आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की कर दी। इससे टीआई भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखते ही आरोपी और उनके साथी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने किसी तरह कार चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


