KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों की महिला पदाधिकारी तथा विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होंगी। आयोजन के दौरान महिलाओं की उपलब्धियों और उनके समाज में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जाएगा।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का संदेश भी दिया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका और उनके योगदान को सम्मान देना तथा समाज में समानता और सशक्तिकरण के प्रति सकारात्मक संदेश देना है।


