Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज सक्ती और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सबसे पहले रायगढ़ पहुंचकर निजी और शासकीय अस्पतालों में भर्ती वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में घायल मजदूरों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से उपचार और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी लेंगे। अस्पतालों में घायलों से मुलाकात, सक्ती में समीक्षा बैठक शाम 5 बजे मंत्री देवांगन रायगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में जाकर भर्ती मजदूरों से सीधे संवाद करेंगे और इलाज की स्थिति की समीक्षा करेंगे, ताकि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां वे विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित ‘नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शासकीय सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस गरिमामय समारोह के पश्चात, मुख्यमंत्री दोपहर 1:05 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास लौटेंगे, जहां दोपहर का समय प्रशासनिक कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया है। दिन के दूसरे चरण में, मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे पंडरी रोड स्थित ऑक्सीजोन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। रायपुर: आईपीएल सीजन के रोमांच के बीच ऑनलाइन सट्टेबाजी के काले कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई, ओडिशा और दुर्ग में एक साथ दबिश देकर तीन प्रमुख सट्टा पैनलों का भंडाफोड़ किया है। इस मेगा ऑपरेशन में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की शुरुआत: एक कार से खुला राज इस पूरे नेटवर्क का खुलासा 13 अप्रैल को हुआ, जब पुलिस को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव में एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे…
15 घायलों का चल रहा इलाज खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।प्रशासन की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं। हादसे में घायल 15 लोगों का छत्तीसगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 5 एयर एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके अलावा भविष्य में जरूरत पड़ने पर रेफर करने के लिए…
पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा से बदल रही जरूरतमंदों की जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के हजारों जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। वृद्धजन, विधवा, दिव्यांगजन और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए संचालित इन योजनाओं से जिले में कुल 82 हजार 583 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं, जो सामाजिक सुरक्षा के मजबूत तंत्र को दर्शाता है। समाज कल्याण विभाग की योजनाएं न केवल आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं, बल्कि सामाजिक सम्मान, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बना रही हैं। उप…
राज्य में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से इस वर्ष भी “सुशासन तिहार 2026” के आयोजन व्यापक पैमाने पर किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर इस अभियान सफल आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि जन शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुशासन की आधारशिला है तथा आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य शासन की…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास नारायणपुर मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार योजना” के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में विकास की मजबूत दस्तक सुनाई दे रही है। नारायणपुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित अत्यंत दुर्गम ग्राम गारपा में अब पहली बार बिजली की रोशनी पहुँची है, जिससे वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों के जीवन में नया उजाला आया है। मुख्यमंत्री…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का पारित होना देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति का अभिनंदन…
14 हजार 403 विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आर.टी.ई. अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की चयन सूची ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से मंत्रालय महानदी भवन के मुख्यमंत्री कक्ष से जारी की गई। यह प्रक्रिया मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी , उपसंचालक लोक शिक्षण श्री अशोक नारायण बंजारा…

